{"_id":"69bd9caf9e58bb9b8901c68a","slug":"jewelery-not-found-in-cupboard-domestic-help-accused-of-theft-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82618-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अलमारी में नहीं मिले गहने, घरेलू सहायकों पर चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अलमारी में नहीं मिले गहने, घरेलू सहायकों पर चोरी का आरोप
विज्ञापन
दो माह पहले नौकरी छोड़कर जा चुके, सेक्टर-40 थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-31 स्थित एक घर की अलमारी से लाखों रुपये के गहने चोरी हुए हैं। पीड़ित ने घरेलू सहायकों पर गहने चोरी करने के आरोप लगाए हैं। घरेलू सहायक दो माह पहले नौकरी छोड़कर जा चुके है।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पति-पत्नी के खिलाफ सेक्टर-40 थाने में धारा 306 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-31 निवासी मोहित यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी माता ने कमरे में रखी अलमारी में करीब तीन माह पहले सोने की तीन चेन, तीन लोकेट, डायमंड की अंगूठी और डायमंड के दो मंगलसूत्र रखे थे। 18 मार्च को एक कार्यक्रम में जाने के लिए जब उनकी माता ने अलमारी में गहने देखे तो वे नहीं मिले। मोहित यादव का आरोप है कि उनके घर पर सुजीत व उसकी पत्नी निर्मला घरेलू सहायक की नौकरी करते थे और उनको अलमारी की चाबी के बारे मे पता था। करीब दो माह से वे घर पर काम करने नहीं आ रहे हैं। उन्हे शक है कि सुजीत व उसकी पत्नी निर्मला ने गहने चोरी किए हैं। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विनय ने बताया कि सुजीत व निर्मला के मोबाइल ट्रेस पर लगाए हैं। लोकेशन मिलते ही उन्हे गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी।