{"_id":"6a70a82ed53f3b08ee07cbee","slug":"jewars-new-flight-in-the-field-of-education-gurgaon-news-c-23-1-lko1064-102144-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिक्षा के क्षेत्र में जेवर की नई उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिक्षा के क्षेत्र में जेवर की नई उड़ान
विज्ञापन
पांच महाविद्यालयों के बदलेंगे स्वरूप, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशालाओं जैसी मिलेंगी सुविधाएं
नोट -ऑनलाइन न चलाएं
नंबर गेम - 5,200 छात्रों के सपनों को मिलेगी उड़ान
3 करोड़ रुपये से होगा कॉलेज का कायाकल्प
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद अब जेवर में छात्रों की शिक्षा को पंख लगेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पांच कॉलेज के कायाकल्प की पहल की है। इंवेस्ट यूपी की मदद से करीब 3 करोड़ रुपये से इन कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं विकसित होंगी। इनमें स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशालाएं, अतिरिक्त कक्ष, शौचालय और डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे करीब 5,200 से अधिक छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा का सीधा लाभ मिलेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने हाल ही में जेवर ब्लॉक के कॉलेज का निरीक्षण किया था। इस दौरान पांच कॉलेज में विभिन्न कमियां सामने आई थीं। पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में नए कक्ष, स्मार्ट क्लास, सोलर प्लांट और प्रयोगशालाएं विकसित होंगी। जनता इंटर कॉलेज जेवर में बहुउद्देश्यीय हॉल, नए कक्ष और स्मार्ट क्लास की आवश्यकता है। कमर टेक्निकल इंटर कॉलेज, श्रीराम मॉडल इंटर कॉलेज थोरा और आदर्श कन्या इंटर कॉलेज जेवर में भी सुधार प्रस्तावित हैं। इंवेस्ट यूपी के निदेशक से सीएसआर के माध्यम से मदद ली जाएगी।
आर्थिक चुनौतियों के कारण छूट रही पढ़ाई
ग्रामीण क्षेत्र के कई परिवार आर्थिक चुनौतियों के कारण अपनी बेटियों की पढ़ाई को लेकर परेशान रहते हैं। विद्यालयों में संसाधनों की कमी और सीमित सुविधाओं के चलते छात्राओं को कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि बेटियों की शिक्षा के लिए नजदीकी और बेहतर सुविधाओं वाले विद्यालय बेहद जरूरी हैं। सुविधाएं बढ़ने से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।
विज्ञापन
सुविधाएं बढ़ीं तो निखरेगा छात्रों का भविष्य
कॉलेज में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से छात्रों को पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण मिलेगा। शिक्षकों का कहना है कि बेहतर संसाधन और अच्छा माहौल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। यह पहल सरकारी विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता सुधारने और छात्रों के भविष्य को मजबूत बनाने में मददगार साबित होगी।