फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   JE suspended for converting religion and marrying second time

Gurugram News: धर्म परिवर्तन कर दूसरी शादी करने वाला जेई निलंबित

Sat, 10 May 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
JE suspended for converting religion and marrying second time
पेज दो का प्रस्तावित टॉप बॉक्स...
विज्ञापन


राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगर निगम को दी सूचना
बजघेड़ा थाना क्षेत्र में दूसरी पत्नी के साथ रहता था आरोपी
मयंक तिवारी
गुरुग्राम। राजस्थान की रहने वाली महिला ने नगर निगम में तैनात जेई पर आरोप लगाया है कि उसने धर्म परिवर्तन कर दूसरी शादी कर ली और 20 लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मारता-पीटता था।
राजस्थान पुलिस ने मामला दर्ज कर बजघेड़ा थाना क्षेत्र से आरोपी जेई को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान पुलिस की ओर से मिली सूचना के बाद जेई को देर शाम निलंबित कर दिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले उसका विवाह सिरसा के रहने वाले नगर निगम के जेई सरजीत के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुआ है। उसके पति ने अपना धर्म और नाम बदल कर सरजीत की जगह मोहम्मद जीबरान रख लिया था। राजस्थान की पुलिस टीम ने बजघेड़ा थाना पुलिस की मदद से उसके आवास पर बृहस्पतिवार को दबिश दी। जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। राजस्थान पुलिस आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन





बंधवाड़ी कूड़ा प्लांट पर तैनात था जेई

मूलरूप से सिरसा का रहने वाले सरजीत नगर निगम में जेई के पद पर कार्यरत है। इस समय बंधवाड़ी कूड़ा प्लांट पर तैनात था। पीड़िता कभी-कभी अपने पति के पास आती थी। उसकी दूसरी पत्नी पहली पत्नी को फोन व मैसेज करके जान से मारने की धमकी देती थी। पीड़िता ने पहले अपना घर बसाने को लेकर कई बार गुहार लगाई। इसे लेकर उसके परिवार वालों व सम्मानित लोगों के साथ कई बार पंचायत भी हो चुकी है। पंचायत में जेई का रूप अलग ही दिखता था। वह इन दिनों बजघेड़ा थाना क्षेत्र एक सोसाइटी में रहता था। वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम में तैनात जेई के खिलाफ दर्ज मामले में राजस्थान की पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। राजस्थान पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। - करण गोयल, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed