फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jatuli gate underpass will be built from February 15

जाटौली फाटक पर 15 फरवरी से बनेगा अंडरपास

Fri, 05 Feb 2021 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Jatuli gate underpass will be built from February 15
पटौदी। जाटौली फाटक पर अंडरपास बनाने की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। अंडरपास बनाने का कार्य शुरू हो गया है, जिसका केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह 15 फरवरी को शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

जाटौली वासियों की वर्षों पुरानी मांग रही है कि पटौदी रोड रेलवे स्टेशन के निकट जाटौली फाटक पर अंडरपास बनाया जाए। इससे कि जाटौली व हेलीमंडी के लोगों को आने-जाने के लिए किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। लोगों को निकलने के लिए स्टेशन पर खड़ी रेलगाड़ियों के नीचे से जाना पड़ता था। अब जबकि अंडरपास बन जाएगा तो लोगों को होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री संघ पटौदी रोड के प्रधान योगिंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जाटौली फाटक के नीचे बनने वाले अंडरपास का टेंडर 8 नवंबर 2019 को हुआ था। इसकी लागत 2 करोड़ 28 लाख रुपये एवं अंडरपास की चौड़ाई सवा आठ फीट थी। इसे अब 10 फीट कर दिया गया है। जिसे पांच माह में बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। इसका शिलान्यास केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह 15 फरवरी को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हेलीमंडी नगरपालिका चेयरमैन सुरेश यादव ने कहा कि जाटौली में अंडरपास बनने से लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed