{"_id":"6670abbe96585088d209b264","slug":"jam-will-be-removed-by-making-slip-road-in-palam-vihar-area-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-32960-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पालम विहार क्षेत्र में स्लिप रोड बनाकर जाम को किया जाएगा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पालम विहार क्षेत्र में स्लिप रोड बनाकर जाम को किया जाएगा दूर
विज्ञापन
जीएमडीए ने टेंडर किया जारी, 1.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर स्लिप रोड बनाकर जाम से निजात दिलाने की योजना है। इसके लिए जीएमडीए ने सेक्टर 21/22 और 22/23 की डिवाइडिंग रोड पर फुटपाथ व स्लिप रोड बनवाने का टेंडर जारी कर दिया है। इस पर करीब 1.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए कई कदम उठा रहा है। इसमें सड़कों में मामूली बदलाव और स्लिप रोड बनाकर जाम को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत जीएमडीए सुशांत लोक समेत अन्य जगहों पर जरूरत के अनुसार स्लिप रोड बनवाकर वाहन चालकों को राहत दिलाई है। अब पालम विहार क्षेत्र में भी प्रमुख सड़कों पर स्लिप रोड बनवाने जा रहा है। योजना के अनुसार जीएमडीए सेक्टर 21/22 और 22/23 की डिवाइडिंग रोड पर फुटपाथ का निर्माण कराने जा रहा है। साथ ही इन सड़कों के चौराहे पर स्लिप रोड बनवाया जाएगा ताकि चौक पर बिना रुके वाहन चालक जा सके।
जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता आरके मित्तल ने बताया कि सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में दोनों सड़कों में सुधार करने और फुटपाथ बनाने का सुझाव दिया गया था। इसी के तहत यह कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस के सुझाव के साथ अन्य जगहों पर भी इस प्रकार का प्रावधान कराया जा रहा है। बता दें कि पालम विहार में सुबह-शाम दोनों सड़कों पर वाहनों का काफी दबाव होता है। ऐसे में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में यातायात पुलिस का मानना है कि चौक पर वाहन चालकों के लिए स्लिप रोड का प्रावधान किया जाए ताकि दूसरी ओर जाने वाले वाहन चालक चौक पर बिना रुके जा सके।
विज्ञापन
-- -
चौक पर दोबारा लगेगी पूर्व मंत्री महावीर सिंह की प्रतिमा
महावीर चौक पर चारों ओर एफओबी का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, अंडरपास पास पहले की बनाया जा चुका है। निर्माण कार्याें के चलते चौक पर पूर्व मंत्री महावीर सिंह की प्रतिमा को स्थानांतरित कर दिया गया था। अब दोबारा से महावीर चौक पर आईलैंड बनाकर दोबारा से पूर्व मंत्री की प्रतिमा को लगाया जाएगा। इस पर करीब 10.53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने बताया कि चौक पर पूर्व मंत्री की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने स्थान चयनित कर लिया है। इसे यातायात आईलैंड के रूप में विकसित कर प्रतिमा को लगाया जाएगा।
-- --
ओल्ड जेल चौक पर बनी स्लिप रोड
राजीव चौक से रेलवे रोड पर ओल्ड जेल कॉम्प्लेक्स चौक पर जीएमडीए ने स्लिप रोड बनवा दिया है। इससे राजीव चौक से बसई, प्रेम नगर, शिवाजी नगर और पटौदी रोड जाने वाले वाहनों को चौक पर अब रुकना नहीं पड़ रहा है। जीएमडीए ने दस मीटर लंबी और छह मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया है। इसके लिए एचएसवीपी ने जमीन उपलब्ध कराई है। इस रोड पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। ऐसे में राजीव चौक से रेलवे रोड होकर शहर में जाने वालों को जेल चौक पर स्लिप रोड बनाकर वाहन चालकों को राहत देने का प्रयास किया गया है।