फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   It will take two and a half years to eliminate the garbage mountain from Bandhwari

Gurugram News: बंधवाड़ी से कूड़े का पहाड़ खत्म करने में अभी लगेंगे ढाई साल

Sun, 17 Aug 2025 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
It will take two and a half years to eliminate the garbage mountain from Bandhwari
नगर निगम गुरुग्राम ने चौथी बार एनजीटी में दाखिल की कूड़ा निस्तारण की नई रूपरेखा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर बने कूड़े के पहाड़ को खत्म करने में नगर निगम को अभी ढाई साल लगेंगे। इस बात की जानकारी निगम ने शुक्रवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में कूड़ा निस्तारण की नई समय सीमा की कार्य योजना सौंपी है। यह चौथी बार है, जब निगम ने बंधवाड़ी में कूड़ा निस्तारण को लेकर डेडलाइन की तारीख में बदलाव किया है। इसके अनुसार, कूड़े निस्तारण का काम शुरु होने में अभी पांच माह लगेंगे।
बता दें बंधवाड़ी में फिलहाल करीब 4 लाख मीट्रिक टन कूड़े का पहाड़ है। इसको लेकर निगम ने मार्च में दो एजेंसियों को 80 करोड़ की लागत से काम सौंपा था लेकिन चार माह बाद भी लक्ष्य के अनुसार कूड़ा निस्तारण का काम नहीं किया गया है। इस कारण निगम ने दोनों एजेंसियों के टेंडर को रद्द कर दिया। इन पर 10 करोड़ से अधिक जुर्माना भी लगाया था। अब निगम ने कूड़ा निस्तारण को लेकर नई रूपरेखा तैयार की है। निगम ने 14 लाख मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण की अनुमति के लिए प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मंजूरी लंबित है।
विज्ञापन


कई बार बदली गई समय सीमा


2023 में निगम अधिकारियों ने एनजीटी में मार्च 2024 तक कूड़ा निस्तारण की रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद निगम ने दिसंबर 2024 तक कूड़ा निस्तारण का दावा किया था। इस तारीख को भी निगम अपना काम पूरा नहीं कर पाया। इसके बाद जुलाई 2025 तक कूड़ा निस्तारण की नई डेडलाइन रखी। अब निगम ने एनजीटी में फरवरी 2028 तक की नई डेडलाइन एनजीटी को सौंपी है। मुख्यालय (शहरी स्थानीय निकाय विभाग) से मंजूरियों में देरी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, जिससे बंधवाड़ी में कचरा निपटान का काम शुरू करने में देरी हो रही है। बारिश के दिनों में कचरा प्रसंस्करण बंद रहता है, जिसे फरवरी 2028 की समय-सीमा तय करते समय ध्यान में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ताजा कचरा भी बन रहा समस्या



नगर निगम ने इसी साल जुलाई में ही दो एजेंसियों का अनुबंध रद्द कर दिया था, जिन्हें पुराने कचरे को हटाने का काम सौंपा गया था। इसके अलावा, ताजा कचरा भी इसी जगह पर जमा हो रहा है। जुलाई में नगर निगम हर दिन 1,100 से 1,800 मीट्रिक टन ताजा कचरा बंधवाड़ी भेज रहा था। फरीदाबाद नगर निगम 400 से 1,000 मिट्रिक टन कचरा रोजाना लाया जाता है। काम शुरू होने से पहले ही यह ताजा कचरा पुराने कचरे के ढेर में जमा होता रहेगा।




वर्जन

एनजीटी को सौंपी रिपोर्ट में कहा गया है कि काम शुरू होने के 18 माह बाद तक कूड़े के पहाड़ को समाप्त कर दिया जाएगा। इसके साथ निस्तारण प्रक्रिया को मुख्यालय से जल्दी मंजूरी मिले इसके लिए भी कवायद की जा रही है। - प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed