फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   It will be easy to reach Dwarka Expressway from Heera Honda Chowk, trial of underpass from tomorrow

Gurugram News: हीराे होंडा चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे पहुंचना होगा आसान, अंडरपास का ट्रायल कल से

Sun, 09 Jun 2024 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
It will be easy to reach Dwarka Expressway from Heera Honda Chowk, trial of underpass from tomorrow
585 मीटर का चार लेन का अंडरपास 24 जून से हो जाएगा शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर 102 और 102ए से हीरो होंडा चौक तक बन रहा अंडरपास पूरा हो गया है। सोमवार से एनएचएआई इसका ट्रायल शुरू करने जा रहा है। ट्रायल के बाद 24 जून को इसे ऑपरेशनल किया जाएगा। 585 मीटर लंबा यह अंडरपास दोनों तरफ से दो-दो लेन यानी चार लेन का बनाया गया है।
इस अंडर पास के बनने से द्वारका एक्सप्रेसवे हीरो होंडा चौक यानी एनएच 48 तक बगैर किसी ट्रैफिक अवरोध के पहुंचा जा सकेगा। द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक प्रबंधन में इस अंडरपास से काफी आसानी हो जाएगी। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार वाटर प्रूफिंग और रोड फर्नीचर समेत इस अंडर पास की लागत 24 करोड़ रुपये आई है। सेक्टर 102, 102ए, 106, खेड़की माजरा, बसई आदि इलाकों को इस अंडरपास का सीधा फायदा मिलेगा। एनएचएआई की योजनाओं में इस अंडरपास से झज्जर में बन रहे एम्स को कनेक्टिविटी दी जानी है।
विज्ञापन

गांव माकड़ौला, बुढ़ेरा, धनकोट, खेड़की माजरा से होकर इस अंडर पास के माध्यम से झज्जर एम्स ट्रैफिक जाम से बचकर आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इस अंडरपास की सहायता से सेक्टर 102 , 102ए, धनकोट के निवासियों को एनएच आठ तक पहुंचने के लिए लगभग तीन किमी की जगह 585 मीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

सोसाइटियों को अंडरपास से जोड़ने वाली सड़कें बदहाल
द्वारका एक्सप्रेसवे की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों ने इस बात की खुशी जताई है कि द्वारका एक्सप्रेसवे और अपर द्वारका एक्सप्रेसवे की सोसाइटियों को इसका पूरा फायदा मिलेगा। लोगों का कहना है कि इस अंडरपास के साथ जो सेक्टर रोड हैं, उनकी हालत ठीक नहीं है। सेक्टर 102, 102ए समेत छह सेक्टरों की करीब 15 सोसाइटियों और आसपास के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। सेक्टर 102 स्थित एम्मार इंपीरियल गार्डन के निवासी सुनील सरीन ने बताया कि सेक्टर 102, 102ए की सोसाइटियों के साथ जो सड़के हैं, उसे बनाने में जीएमडीए ढिलाई कर रहा है। सापुरजी पालनजी ज्वॉयविले, अडानी ओएस्टर, बीपीटीपी एम्स्टोरिया,अस्टर ग्रीन, धनकोट गांव आदि को इस अंडरपास से जोड़ने वाली सड़कें खस्ताहाल है। इन्हें बनवाए जाने से लोगों को इस अंडरपास का सही तरीके से लाभ मिल सकेगा। जिस तेजी से यह अंडरपास बना है, उसी तरह अगर इससे जुड़ने वाली सड़कें बनती तो लोगों को ज्यादा फायदा मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed