फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   IT manager held hostage for not helping to trap colleague

सहयोगी को फंसाने में मदद न करने पर आईटी मैनेजर को बनाया बंधक

Tue, 02 Nov 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
IT manager held hostage for not helping to trap colleague
गुरुग्राम। पूर्व कर्मचारी को फंसाने में कंपनी के पार्टनर की मदद न करना एक आईटी मैनेजर को भारी पड़ा। आरोप है कि पार्टनर ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। इतना ही नहीं उसे प्रताड़ित भी किया गया। चार माह पहले हुई वारदात की शिकायत उसने सेक्टर-65 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर उसने अदालत में गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर अब सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्रिबेका क्रिएटर्स लिमिटेड के आईटी मैनेजर एस के अजहरुद्दीन ने बताया कि वह अपनी कंपनी के पार्टनर कल्पेश मेहता के कहने पर जुलाई 2021 में कंसल्टेंसी कंपनी मिलने के लिए गए थे। जहां पर उसे एक कमरे में बंधक बनाया गया। उन्हें छोड़ने की बदले में कंसल्टेंसी कंपनी के अधिकारी गुरुपवन सिंह ने कुछ कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाए। अगले दिन उन्हें दोबारा बुलवाया गया। जहां उनका मोबाइल, लैपटॉप लेकर उसका पूरा डाटा कॉपी कर लिया गया। इसके साथ ही उन पर दबाव बनाया गया कि वह कंपनी के पूर्व कर्मचारी मनीष को फंसाने में मदद करे।
विज्ञापन

अजहरुद्दीन ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस पर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्हें एक कमरे में बंधक बना दिया गया। उन्हें न तो फोन करने दिया गया और न ही अपने भाई से मिलने की इजाजत दी गई। इस बारे में किसी को भी बताने पर उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे छोड़ने के बदले में गुरुपवन सिंह ने उनसे कुछ सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद उन्हें करीब एक सप्ताह की फोर्स लीव पर भेजा गया। अगले ही दिन उसे कार्यालय का दौरा करने के लिए बुलवाया गया। इस बारे में उसने सेक्टर-65 थाना पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed