फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   It is mandatory to display common branding and rate list at CSC.

Gurugram News: सीएससी पर कॉमन ब्रांडिंग और रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य

Wed, 01 Oct 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
It is mandatory to display common branding and rate list at CSC.
उपायुक्त ने कहा-सरकारी फीस से ज्यादा न वसूलें, होगी कार्रवाई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीसी अजय कुमार ने सभी सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) पर कॉमन ब्रांडिंग और रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए जरूरी सेवाओं जैसे विवाह पंजीकरण, रिहायशी प्रमाण पत्र, बीसी, ओबीसी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए सीएससी स्थापित किए गए हैं। इसके लिए सरकार द्वारा सरकारी फीस निर्धारित की गई। ऐसे में जिले के सभी नागरिक निर्धारित फीस के तहत समयबद्ध तरीक़े से विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकें, इसके लिए सभी केंद्रों पर रेट लिस्ट चस्पा करना अनिवार्य है।यदि किसी केंद्र पर ब्रांडिंग और सर्विस चार्ट रेट नहीं मिला तो संबंधित केंद्र पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएससी के ज़िला प्रबंधक विकास पुनिया ने बताया कि सरकार की अंत्योदय उत्थान की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक गांव में सीएससी खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई सीएससी संचालक अपने गांव या वार्ड के अलावा किसी दूसरी जगह पर केंद्र संचालित करता पाया गया तो तुरंत प्रभाव से उस केंद्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत सभी सीएससी पर फिजिकल वेरिफिकेशन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed