फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Interstate criminal arrested for murder, robbery, extortion

Gurugram News: हत्या, लूट, फिरौती की वारदात को अंजाम देने वाला अंतरराज्यीय बदमाश काबू

Tue, 18 Apr 2023 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Interstate criminal arrested for murder, robbery, extortion
आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आकर संगीन वारदात को अंजाम देने में सक्रिय हो गया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


मानेसर। मानेसर अपराध शाखा की टीम ने हत्या, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, फिरौती की तीन दर्जन वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पचगांव चौक पर गोली मारकर हत्या करने के मामले में जेल में बंद था। वह जमानत पर जेल से बाहर आया और फिर से संगीन वारदात को अंजाम देने में सक्रिय हो गया। पुलिस ने आरोपी से टैक्सी चालक से लूटी गई कार (स्विफ्ट डिजायर) बरामद की है।


पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल को बिलासपुर थाना क्षेत्र में दी शिकायत में ओला टैक्सी चालक ने बताया कि वह अपनी टैक्सी लेकर पचगांव चौक पर खड़ा था। इसी दौरान तीन युवक आए और बिलासपुर चौक जाने की बात कहकर कार में बैठ गए। पहले वे विभिन्न स्थानों पर जाने की बात कह कर कार को घुमाते रहे। इसके बाद गांव पुखरपुर के पास बने केएमपी अंडरपास के निकट युवकों ने उसे जबरन कार से उतारा और गाड़ी लूट कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। मानेसर अपराध शाखा के प्रभारी एसआई ललित कुमार की टीम ने इस लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पचगांव चौक से काबू कर लिया। जिसकी पहचान 30 वर्षीय मोनू के रूप में हुई। पूछताछ में मोनू ने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गाड़ी लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद लूटी गाड़ी लेकर पचगांव में एक ढाबे पर मारपीट करने, ढाबे में गाड़ी घुसाकर जानलेवा हमला करने की वारदात को भी अंजाम दिया था। इन वारदातों में शामिल अमित उर्फ मोटा व अजीत को मानेसर सीआईए की टीम ने गांव नैनवाल से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

एसीपी अपराध प्रीतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसके खिलाफ अलग-अलग के थानों में लूट, डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती, छेड़छाड़, मारपीट, छीनाझपटी, चोरी व अवैध हथियार रखने इत्यादि अपराधों के करीब तीन दर्जन केस दर्ज हैं। वहीं धारूहेड़ा (रेवाड़ी) व तिजारा (राजस्थान) में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पचगांव चौक पर गोली मारकर हत्या करने के मामले में जेल में बंद था और 14 मार्च 2022 को ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद भी वह फिर से संगीन वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed