{"_id":"6ab6ca775080327eac095c72","slug":"intersections-on-the-dwarka-expressway-will-also-be-under-camera-surveillance-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102263-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे के चौक भी होंगे कैमरों की निगरानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे के चौक भी होंगे कैमरों की निगरानी में
विज्ञापन
सीसीटीवी लगाने के लिए एनएचएआई ने जीएमडीए को दी एनओसी, यातायात नियम तोड़ने वालों के कटेंगे चालान
मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के चौक अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे। चौक पर कैमरे लगाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को एनओसी दे दी है। इसके बाद जीएमडीए की ओर से एक्सप्रेसवे से जुड़े प्रमुख चौक पर कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। फेज दो में 2722 कैमरे लगाने की योजना पर काम चल रहा है।
अभी द्वारका एक्सप्रेसवे के मुख्य कॉरिडोर एलिवेटेड पर कैमरे लगे हुए हैं। इन कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की निगरानी की जा रही है और नियम तोड़ने पर चालान किए जाते हैं। अब चौक पर भी निगरानी व्यवस्था शुरू होने से रेड लाइट जंप, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात उल्लंघनों पर नजर रखी जा सकेगी। द्वारका एक्सप्रेसवे पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। एक्सप्रेसवे के आसपास विकसित हो रहे सेक्टरों और सोसाइटियों से बड़ी संख्या में वाहन इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में चौकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का उद्देश्य यातायात व्यवस्था की निगरानी को मजबूत करना और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करना है। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार पुलिस विभाग की मांग पर यह कदम उठाया जा रहा है। विभाग के अनुसार चौक पर विभिन्न प्रकार के कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे लगाने के लिए जीएमडीए ने एनएचएआई से एनओसी मांगी थी, जो मिल गई है। ऐसे में कैमरे लगाने का जल्द काम शुरू किया जाएगा। कैमरे के लिए पोल समेत अन्य के इंतजाम किए जा रहे हैं।
जीएमडीए सिटी सर्विलांस योजना के फेज-2 में 1406 एएनपीआर, 102 आरएलवीडी, 74 पीटीजेड, 759 जनरल सर्विलांस, 347 फेस रिकॉग्निशन कैमरे और 20 स्पीड रडार लगाए जा रहे हैं। ऐसे में इसी योजना के तहत द्वारका एक्सप्रेसवे के चौक पर भी आधुनिक कैमरे लगाने की तैयारी है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर एलन मॉल चौक, बसई सेक्टर 37डी, बसई चौक, सेक्टर 101 चौक, धनवापुर, दौलताबाद चौक, बजघेड़ा चौक, सेक्टर 108 समेत चौक या लिंक रास्ते हैं। इन चौक पर आवश्यकता अनुसार छह से आठ कैमरे लगाए जा सकते हैं। अभी इन जगहों पर कैमरे नहीं होने से वाहनों पर नजर रखने में पुलिस को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों का होगा नेटवर्क
जीएमडीए दिसंबर 2026 तक 4287 सीसीटीवी कैमरों का मजबूत निगरानी नेटवर्क तैयार करने की योजना रखता है। फेज-1 के तहत 1200 कैमरे शहर में लग चुके हैं। फेज-2 में 2722 कैमरे व मारुति सुजूकी के 365 कैमरे लगाए जा रहे हैं।
पुलिस विभाग की मांग पर द्वारका एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
- डॉ. सुशील कुमार, हेड स्मार्ट सिटी, जीएमडीए