{"_id":"64da392191e3837087005ae4","slug":"internet-service-started-in-nuh-13-days-after-the-riots-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12317-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दंगे के 13 दिन बाद नूंह में शुरू हुई इंटरनेट सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दंगे के 13 दिन बाद नूंह में शुरू हुई इंटरनेट सेवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। बीती 31 जुलाई को हुई हिंसा के 13 दिन बाद नूंह में इंटरनेट सेवा सोमवार से शुरू कर दी गईं। सोमवार सुबह उठते ही लोगों को इंटरनेट सेवा बहाल होने के बारे में पता लगा तो उन्होंने तुरंत मोबाइल खाेला और अपने परिचितों व शुभचिंतकों को सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज करने में जुट गए। काफी लोग ऐसे थे, जिनका इंटरनेट 13 दिन बाद शुरू हुआ ऐसे में उनके पास हजारों मैसेज व्हाट्सएप और फेसबुक पर इकट्ठा हुए मिले।
इंटरनेट सेवा बहाल होते ही पहले दिन मेवात के अधिकांश लोगों ने दंगे के दौरान वायरल हुई वीडियो व व्हाट्सएप पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया। कुछ वीडियो लोगों ने एक दूसरे को शेयर भी कीं,लेकिन इस दौरान सभी ने भड़काऊ फोटो और वीडियो एक दूसरे को शेयर करने में एहतियात बरती। बता दें कि हिंसा वाले दिन हालात को देखते हुए घटना की शाम से ही सरकार द्वारा जिले में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई थी।