{"_id":"650c91aa4f26da4b8707b479","slug":"international-yoga-player-and-inspector-committed-suicide-by-hanging-himself-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-14900-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी व इंस्पेक्टर ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी व इंस्पेक्टर ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
रात 11 बजे कमरे में पंखे से लटका मिला शव, पत्नी बताई जा रही है एयरहोस्टेस, अदालत में चल रहा है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में रहने वाले अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी व हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर ने घरेलू कलह के चलते बुधवार की रात साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस इंस्पेक्टर सोहना के कायाकल्प आश्रम में बतौर योगा प्रशिक्षक डेपुटेशन पर तैनात थे। पालम विहार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। रोहतक के गांव खिड़वाली में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में हुड्डा खाप के प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा सहित आसपास के गांवों के अनेक ग्रामीण शामिल हुए।
पुलिस के अनुसार हरियाणा के रोहतक का रहने वाले इंस्पेक्टर वीरभान वर्ष 2012 में पुलिस में भर्ती हुआ थे। उसकी करनाल के मधुबन में तैनाती थी। उन्हें योगा प्रशिक्षक के रूप में सोहना के कायाकल्प आश्रम में डेपुटेशन पर भेजा गया था। वह परिवार के साथ पालम विहार टी एक ब्लाक के 497 में रहते थे। उसके दो बेटे हैं। पत्नी एयरहोस्टेस बतायी जा रही है। पत्नी के साथ तलाक और घरेलू हिंसा का मामला अदालत में विचाराधीन है। बुधवार को अदालत में मामले की सुनवाई थी। जहां पर तारीख पड़ने के कारण शुक्रवार को अदालत में मामले की फिर से सुनवाई होनी थी। इसके चलते वह रात नौ बजे अपने कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद उनकी पत्नी ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मकान मालिक को भी बुला लिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो वीरभान पत्नी की साड़ी से गले में फंदा लगाकर पंखे से लटके मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद गांव खिड़वाली में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मामले में एसीपी नवीन शर्मा ने कहा कि परिजनों ने घरेलू कलह की वजह से आत्महत्या करने की बात कही है।
5 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक हासिल किया
साल 2022 में 14 से 16 नवंबर तक करनाल में हुई अंतरराष्ट्रीय पुलिस योग प्रतियोगिता में वीरभान ने 30 से 40 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इसमें 11 देशों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। खेल कोटे से हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए वीरभान ने इससे पहले भी कई उपलब्धि प्राप्त की थी। 5 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक हासिल किया। एशियन चैंपियनशिप के अलावा तीन बार भारत योग पदक जीता। 28 बार राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में पदक हासिल किया। सात बार ऑल इंडिया पुलिस गेम में पदक जीता।