फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   International drug smuggling gang busted

Gurugram News: नशा तस्करी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का किया भंडाफोड़

Sat, 21 Jun 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
International drug smuggling gang busted
छह नाइजीरियाई और नेपाली समेत आठ लोग गिरफ्तार
विज्ञापन


कच्ची कोकीन, सुल्फा, 42 मोबाइल, तीन इलेक्ट्रॉनिक्स स्केलस व अन्य सामान बरामद

एक को छोड़कर किसी भी आरोपी के पास भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज नहीं मिला



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 टीम ने नशा तस्करी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह नाइजीरियाई और एक नेपाली समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो किलो कच्ची कोकीन, एक किलो सुल्फा, 42 मोबाइल, तीन इलेक्ट्रॉनिक्स स्केलस, आठ पैकिंग पैकेट, पासपोर्ट समेत साढ़े सात हजार रुपये बरामद किए हैं।
अपराध शाखा सेक्टर-43 के निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नेपाल मूल का एक युवक भारत से नशीला पदार्थ लेकर नेपाल में बेचता है। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर सेक्टर-39 से सोमवार को नेपाल के पोखरा निवासी बिमल पहाड़ी को एक किलो 60 ग्राम सुल्फा और 116 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपी के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश करके चार दिन की रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से अपनी गर्लफ्रेंड से नशीला पदार्थ लेकर आता है। इस पर टीम ने महिला और एक नाइजीरियाई को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान मिजोरम स्थित आईजॉल निवासी लाल कोठारी, नाइजीरियाई नागरिक उगोचुकमु जॉन उर्फ डेविड के रूप में हुई। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया। बृहस्पतिवार को डेविड से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दिल्ली के छतरपुर में रेड की। वहां से पुलिस ने नाइजीरियाई मूल के ननजियोफोर पीटर, हेनरी ओनुचुकवु, ओजुकवा इफेन्या, फ्राइडे टोबियास और ओकोली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से 788 ग्राम कोकीन, दो किलो 34 ग्राम कच्ची कोकीन, 42 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ओकोली के अलावा किसी भी आरोपी के पास भारत में रहने के लिए कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। इन पर अवैध रूप से देश में रहने का भी आरोप है। आरोपी उगोचुकमु जॉन उर्फ डेविड पर दिल्ली में और
हेनरी ओनुचुकवु पर हिमाचल प्रदेश में भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed