फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Interest of students increased in professional courses of Gurugram University.

Gurugram News: गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के प्रोफेशनल कोर्सों में बढ़ा छात्रों का रुझान

Fri, 22 May 2026 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Interest of students increased in professional courses of Gurugram University.
980 आवेदन मिले, सबसे अधिक आवेदन बैचलर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल कोर्स में आए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी (जीयू) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रोफेशनल और इंडस्ट्री आधारित कोर्सों को लेकर विद्यार्थियों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यूनिवर्सिटी में अब तक विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए करीब 980 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कई कोर्सों में सीटों के मुकाबले दो से तीन गुना तक आवेदन आए हैं।

यूनिवर्सिटी के अनुसार प्रत्येक पाठ्यक्रम में 20 से 60 सीटें निर्धारित हैं, लेकिन छात्रों की बढ़ती रुचि के कारण कई कोर्सों में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। सबसे अधिक आवेदन बैचलर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल कोर्स में 139 आए हैं, जबकि बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी के लिए 130 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसके अलावा बीबीए-एलएलबी इंटीग्रेटेड कोर्स में 119, बीएससी मैथमैटिक्स विद डाटा साइंस में 93 और एमबीए इंटीग्रेटेड कोर्स में 91 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड ट्रैवल एंड टूरिज्म कोर्स में 80 और बीएससी एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया में 73 आवेदन आए हैं। वहीं बीएससी ऑनर्स क्लिनिकल साइकोलॉजी आरसीआई अप्रूव्ड कोर्स के लिए भी 49 आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन


बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी कोर्स में भी 130 आवेदन आए
इस बार बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी कोर्स को लेकर छात्राओं में ज्यादा रुचि देखने को मिल रही है। इस कोर्स के लिए अब तक 130 आवेदन आए हैं। अच्छी नौकरी और हेल्थ सेक्टर में बढ़ते अवसरों को देखते हुए छात्राएं इस कोर्स को ज्यादा पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed