{"_id":"6457ef1b5ec6759d24078375","slug":"inter-locking-work-started-on-the-pavement-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-4845-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फुटपाथ पर इंटर लॉकिंग का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फुटपाथ पर इंटर लॉकिंग का काम शुरू
विज्ञापन
सेक्टर-15 पार्ट टू में एक वर्ष से लंबित था काम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सेक्टर-15 पार्ट टू में फुटपाथ पर इंटर लॉकिंग का काम शुरू हो गया है। एक वर्ष पहले यहां पर फुटपाथ के सौंदर्यीकरण के लिए पुरानी पड़ चुकी इंटरलॉकिंग को हटाया गया था। तब से काम बेहद धीमी गति से चल रहा था।
एक वर्ष पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने यहां पर भवन स्वामियों के मकानों पर नोटिस चस्पा किए थे। इनमें कहा गया था कि मकानों के आगे जो रेलिंग आदि लगाई है, उसे हटा लें। कुछ लोगों ने रेलिंग लगाकर उसमें पेड़ पौधे और बागवानी कर रखी थी। नोटिस के बाद प्राधिकरण ने पुरानी जर्जर हो चुकी इंटरलॉकिंग को उखाड़ फेंक दिया था। तब से पुरानी हट चुकी थी और नई इंटरलॉकिंग ब्रिक्स लगाई नहीं गई थीं। इसके चलते राहगीरों के साथ-साथ वहां के मकान स्वामियों को भी बेहद असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। अब यहां पर ब्रिक्स बिछाए जाने के काम के शुरू होने से नागरिकों ने राहत की सांस ली है। अनुमान है कि एक महीने के अंदर यहां पर काम पूरा हो जाएगा।