{"_id":"6afaff8eda9d0977990eb154","slug":"instructions-were-issued-regarding-the-updating-of-complaints-on-the-cgrf-portal-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107475-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीजीआरएफ पोर्टल पर शिकायतें अपडेट के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीजीआरएफ पोर्टल पर शिकायतें अपडेट के निर्देश दिए
विज्ञापन
शिकायत दर्ज होने से लेकर निवारण तक की प्रक्रिया अपडेट करेगा बिजली निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने डिजिटल सीजीआरएफ पोर्टल पर शिकायतों की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। निगम प्रबंधन ने सभी संबंधित अधिकारियों को पोर्टल पर लंबित जानकारी पूरी तरह से अपडेट करने को कहा है।
यह निर्देश प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिए गए। गुरुग्राम की रैंकिंग के आकलन में डिजिटल सीजीआरएफ पोर्टल पर अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई थी। मुख्य अभियंता (वाणिज्यिक) ने शिकायत दर्ज होने से लेकर उस पर हुई कार्रवाई तक की हर जानकारी पोर्टल पर अपडेट करने को कहा है। इसका उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनाना है। सीजीआरएफ के अध्यक्ष, मुख्य अभियंताओं और अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश मिले हैं। अधीक्षण अभियंता आरए को प्रगति की व्यक्तिगत निगरानी करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
डीएचबीवीएन के जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि पोर्टल पर पूरी प्रक्रिया अपडेट होने से उपभोक्ताओं की शिकायतों की ऑनलाइन निगरानी संभव होगी। इससे उनकी शिकायतों की स्थिति, कार्रवाई और आदेशों की अनुपालना देखी जा सकेगी। यह व्यवस्था शिकायत निवारण में पारदर्शिता बढ़ाएगी। साथ ही, अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।