{"_id":"6a0b1bd8f851bfc6ef07c250","slug":"instructions-to-identify-closed-borewells-in-the-corporation-area-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-88411-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निगम क्षेत्र में बंद बोरवेल चिन्हित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निगम क्षेत्र में बंद बोरवेल चिन्हित करने के निर्देश
विज्ञापन
मानसून से पहले बने वाटर हार्वेस्टिंग पिट, मेयर ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निगम क्षेत्र में जितने भी बंद पड़े बोरवेल हैं, उन्हें एक सप्ताह के अंदर चिन्हित किया जाए। साथ ही मानसून से पहले इन सभी बोरवेल को वाटर हार्वेस्टिंग पिट में बदला जाए, ताकि बारिश का पानी जमीन में जाकर भूजल स्तर को बढ़ा सके।
उन्होंने यह बात सोमवार को निगम कार्यालय में इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में कही। प्रवीन यादव ने कहा कि बढ़ती आबादी के कारण भूजल का स्तर लगातार गिर रहा है, इसलिए बारिश के पानी को संरक्षित करना बहुत जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बंद सरकारी बोरवेल की रिपोर्ट एक सप्ताह में तैयार की जाए और मानसून से पहले उन्हें वाटर हार्वेस्टिंग पिट के रूप में विकसित किया जाए। इससे बारिश का पानी जमीन में जाएगा और भविष्य के लिए जल संरक्षण हो सकेगा।
निगम की बागवानी शाखा ने बताया कि क्षेत्र के कई जोहड़ों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है और उनका जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अलावा गांव कुकड़ौला और सहरावन में पार्क बनाने का टेंडर जारी कर दिया गया है। नौरंगपुर में हर्बल पार्क और नर्सरी भी बनाई जाएगी। नखड़ौला गांव में जोहड़ और आंगनवाड़ी केंद्रों की निशानदेही की जा रही है और उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
रामपुरा गांव में जोहड़ के पानी की निकासी के लिए नई पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है। सीनियर डिप्टी मेयर ने यह भी कहा कि निगम द्वारा बनाए गए पब्लिक और कम्युनिटी टॉयलेट, जिन्हें एजेंसी को सौंपा गया है, उन्हें एक सप्ताह के अंदर आम जनता के उपयोग के लिए शुरू किया जाए। अगर एजेंसी समय पर काम नहीं करती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।