फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Instructions to complete the work of Faridabad-Bhatola-Tigaon road soon

Gurugram News: फरीदाबाद-भतोला-तिगांव रोड का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

Thu, 31 Aug 2023 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the work of Faridabad-Bhatola-Tigaon road soon
विकास कार्य को गति देने के लिए विधायक ने किया मुआयना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी का अधिकारियों के साथ फरीदाबाद से भतोला से तिगांव को जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों को कहा कि वह विकास कार्य को तेजी से निपटाएं तीकि लोगों को समय पर विकास का लाभ मिल सके।

विधायक ने बताया कि फरीदाबाद से भतोला से तिगांव जाने वाली फोर लेन रोड के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिले। रोड को टेंडर हुए काफी समय हो गया है। इसके बावजूद रोड के निर्माण में देरी हो रही है जबकि लोगों को इस रोड के बन जाने का इंतजार है। फोरलेन के बन जाने से गांव और शहर एक दूसरे से बेहतर कनेक्टिविटी पा सकेंगे। विधायक ने अधिकारियों से कड़ाई से कहा कि सड़क निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। ऐसे में जबकि सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है तो अधिकारियों को ड्यूटी पूरी करने में दिक्कत क्या है। अधिकारियों से कहा कि अपनी ड्यूटी ईमानदारी से पूरी करें क्योंकि यही काम करने के लिए नौकरी में आए थे। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन, एसडीओ, जेई, बिजली निगम के एसडीओ और संबंधित ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed