{"_id":"607c2a2e8ebc3e8d2901e198","slug":"instructions-are-given-with-the-mask-if-not-the-money-of-the-challan-gurgaon-news-noi5777913105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान के पैसे नहीं तो मास्क के साथ दे रहे हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान के पैसे नहीं तो मास्क के साथ दे रहे हिदायत
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है, लेकिन पिछलेे कई दिनों से मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैै। ऐसे में जिला प्रशासन ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सड़क व बाजारों में बिना मास्क घूमने वालों के चालान काटने के आदेश जारी किए थे। जिनके पास चालान भरने के लिए पैसे नहीं है उन्हें पुलिसकर्मी मास्क के साथ सख्त हिदायत दे रहे हैं।
शहर में चालान अभियान का भी लोगों पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। लोग बिना मास्क लगाए ही घूम रहे हैं। इसमें ज्यादातर ऑटो चालक, रेहड़ी वालेे औैर मजदूर तबके के लोग हैं। सड़क पर बिना मास्क लगाए जा रहे लोगों को रोककर पुलिसकर्मी इनके चालान काटते हैं तो यह गिड़गिड़ाने लगते हैं। वहीं 500 रुपये के चालान की सुनकर यह लोग पुलिसकर्मियों के पैर तक पकड़ने लगते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों द्वारा इनको मास्क लगानेे की हिदायत देकर छोड़ दिया जाता हैै। ऐसी स्थिति में पुलिसकर्मियों के सामने समस्या उत्पन्न हो जाती हैै कि एक मजदूर दिनभर में 400 से 500 रुपए दिहाड़ी कमाता है, ऐसे में उनके चालान काटने से उक्त व्यक्ति पर क्या प्रभाव पड़ेगा। कई बार हिदायत देकर छोड़ने के बावजूद यह लोग बिना मास्क ही घूमते रहते हैैं।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन का कहना है कि पुलिस टीम को बिना मास्क वालों के चालान काटने के आदेश दिए गए हैैं। हालांकि गरीब तबके के कई लोगों के पास पैसे नहीं होते तो हिदायत देते हुए मास्क भी बांटे जाते हैं।