फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Inspector and constable of Roskamev suspended for negligence in action

Gurugram News: कार्रवाई में लापरवाही बरते पर रोजकामेव के दरोगा व हवलदार सस्पेंड

Thu, 31 Jul 2025 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 31 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Inspector and constable of Roskamev suspended for negligence in action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। आटा गांव में डीफार्मा की छात्रा के मुंह पर शराब की बोतल मारने वालों पर कार्रवाई में देरी पुलिस को महंगी पड़ी है। इस मामले में पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने रोजकामेव के थाना प्रभारी अमन बेनीवाल और हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। एक अन्य मामले में दो दिन पहले कार्रवाई न करने पर पुन्हाना थाना प्रभारी को भी पद से हटाया गया है। खाकी को दागदार करने वाले कर्मचारियों व थानेदारों पर पुलिस कप्तान की नजर है। फिलहाल रोजका मेव थाना प्रभारी की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर श्यामबीर को सौंपी गई है।

आटा-बरोटा गांव के समीप 12 जुलाई को रोड पर डीफार्मा की पढ़ाई कर रही एक नाबालिग छात्रा दो छोटे बच्चों के साथ अपनी स्कूटी पर दूध लेकर आ रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार मनचलों ने छात्रा को परेशान किया। छात्रा ने बाइक ठीक से चलाने की बात कही। मनचलों को यह बात इतनी बुरी लगी की उन्होंने छात्रा के मुंह पर अपने हाथ में ली हुई शराब की बोतल मार दी। छात्रा के चेहरे व गर्दन पर करीब 35 टांके आए। उसके बाद पीड़ित परिवार ने रोजकामेव थाना में शिकायत दी, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। मामला मीडिया में आने पर तीन दिन बाद केस दर्ज किया गया। मामला बड़ा होने पर एसपी को पीड़िता का घर जाना पड़ा। दो डीएसपी सहित 6 पुलिस टीमें गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जांच कमेटी गठित की गई। इसके बाद थाना प्रभारी और हवलदार को सस्पेंड किया है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed