फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Inspected the de-addiction center and One Stop Center.

Gurugram News: नशा मुक्ति केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

Mon, 07 Sep 2026 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Inspected the de-addiction center and One Stop Center.
उपचाराधीन लोगों से बातचीत कर नशा छोड़ने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव निशा ने सोमवार को नशा मुक्ति केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।

नशा मुक्ति केंद्र में उन्होंने उपचाराधीन लोगों से बातचीत कर उन्हें नशे से दूर रहने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान केंद्र में उपचार और परामर्श की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली गई। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। यहां महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक, पुलिस और कानूनी सहायता समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निशा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता और कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed