{"_id":"6a9ec6e5c17e8f908c0e9bd8","slug":"inspected-the-de-addiction-center-and-one-stop-center-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100356-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नशा मुक्ति केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नशा मुक्ति केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
विज्ञापन
उपचाराधीन लोगों से बातचीत कर नशा छोड़ने के लिए किया प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव निशा ने सोमवार को नशा मुक्ति केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
नशा मुक्ति केंद्र में उन्होंने उपचाराधीन लोगों से बातचीत कर उन्हें नशे से दूर रहने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान केंद्र में उपचार और परामर्श की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली गई। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। यहां महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक, पुलिस और कानूनी सहायता समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निशा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता और कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना जरूरी है।