फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Innocent child crushed by speeding roadways bus, dies

Gurugram News: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मासूम को कुचला, मौत

Sat, 15 Feb 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Innocent child crushed by speeding roadways bus, dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। खंड के नसीरपुरी गांव के समीप तेज रफ्तार रोडवेज बस ने 6 साल की मासूम वफाना को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हयात निवासी घासेड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते बुधवार को नसीरपुरी गांव में वह बेटी वफाना के साथ अपने गांव घासेड़ा जा रहा था। सवारी के इंतजार में नसीरपुरी रोड के पास खड़ा हुआ था। तभी तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने बेटी वफाना को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पिनगवां थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed