फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Information regarding physical and mental changes was provided at the adolescent health clinic.

Gurugram News: किशोर स्वास्थ्य क्लीनिक में शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों के बारे में बताया

Sat, 13 Jun 2026 05:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Information regarding physical and mental changes was provided at the adolescent health clinic.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। पीएचसी गुड़गांव गांव में शनिवार को किशोर स्वास्थ्य क्लीनिक के तहत किशोर-किशोरियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। डाॅ. पुष्पा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों के प्रति बच्चों को जागरूक करना और उनके स्वास्थ्य की जांच करना था।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों की ओर से बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में जानकारी दी गई। जिला किशोर स्वास्थ्य सलाहकार संदीप उपस्थित बच्चों की काउंसलिंग करते हुए किशोरावस्था में होने वाले बदलावों, मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने बच्चों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम सीएमओ डॉ. लोकवीर और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रश्मि बत्रा के निर्देशन में किया गया। शिविर के दौरान सभी बच्चों की एनीमिया जांच भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed