{"_id":"69343873fc678b50160d8ef1","slug":"indigo-flight-cancellations-disrupt-peoples-plans-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-73914-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से बिगड़ीं लोगों की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से बिगड़ीं लोगों की योजनाएं
विज्ञापन
निर्धारित यात्राएं शादियां, पारिवारिक कार्यक्रम और जरूरी मीटिंग्स नहीं कर पाए
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पिछले कुछ दिन में एयरलाइन कंपनी इंडिगो की ओर से 1700 से अधिक उड़ानें रद्द किए जाने से पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल है। रद्द और देरी से चल रहीं इन उड़ानों ने गुरुग्राम के यात्रियों की मुश्किलें और भी बढ़ा दी हैं। इससे गुरुग्राम के लोग भी प्रभावित हैं।
गुरुग्राम के कई यात्री, जिन्हें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) से उड़ान भरनी थी, चार से पांच घंटे तक एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे। रद्द हुई उड़ानों की जानकारी के लिए डिस्प्ले बोर्ड के सामने भारी भीड़ देखने को मिली लेकिन यात्रियों को इंडिगो के कर्मचारियों की ओर से स्पष्ट कारण नहीं बताए जा रहे थे। इस समस्या से गुरुग्राम के यात्री विशेष रूप से प्रभावित रहे।
दिल्ली, मुंबई, शिमला और अन्य कई शहरों के लिए उड़ानें रद्द होने से गुरुग्राम के कई लोग अपनी निर्धारित यात्राएं शादियां, पारिवारिक कार्यक्रम और जरूरी मीटिंग्स तक नहीं पहुंच सके। लोगों का कहना है कि अचानक उड़ानें रद्द होने से उनके कार्यक्रम अस्त-व्यस्त हो गए हैं और एयरलाइन की ओर से समय पर सही जानकारी न मिलना सबसे बड़ी समस्या रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
मुंबई से दिल्ली के लिए मेरी रात 9:10 बजे की फ्लाइट करीब चार घंटे लेट होने से यात्रा कठिन रही। लगेज लेने में भी लगभग एक घंटे का इंतजार करना पड़ा। इंडिगो स्टॉफ तकनीकी समस्या और सॉफ्टवेयर अपडेट बता रहे थे, जबकि वास्तविक कारण स्टाफ की कमी था। - अमन वर्मा, सेक्टर-47 निवासी
नागपुर से मेरी फ्लाइट अचानक कैंसिल हो गई और इस बात की जानकारी 12 घंटे बाद मिली। यात्रा पूरी तरह प्रभावित हुई। इंडिगो की ओर से सही समय पर सूचना न मिलने से भारी असुविधा हुई, और योजनाएं पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गईं। -कप्तान दहिया,
सोभा सिटी, सेक्टर-108 निवासी
दस घंटे बाद पता चला कि मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। बच्चे के साथ यात्रा करने में काफी असुविधा हुई। इंडिगो की ओर से समय पर जानकारी न मिलने के कारण ठंड में पेरशानी झेलनी पड़ी। ऐसे में प्रशासन को नियम कानून पर ध्यान देना चाहिए, जिससे इस तरह की परेशानी फिर कभी न हो। -डाॅ. अंजु यादव, सेक्टर-22 निवासी
हैदराबाद से दिल्ली के लिए दो दिसंबर को उड़ान भरनी थी। सात घंटे इंतजार के बाद ही मैं इंडिगो की फ्लाइट में सफर कर पाया। लंबे इंतजार और देरी से यात्रा बेहद परेशान करने वाली रही। एयरलाइन की ओर से समय पर स्पष्ट जानकारी न मिलने से मुझे घर आने में काफी पेरशानी हुई। - नीतिश चौहान, सेक्टर-102 निवासी