फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Indian classical music programme at PM Shri Vidyalaya

Gurugram News: पीएम श्री विद्यालय में भारतीय शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम

Sat, 08 Nov 2025 04:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
Indian classical music programme at PM Shri Vidyalaya
गुरुग्राम। एसपीआईसी मैके (सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूज़िक एंड कल्चर अमंगस्ट यूथ) चैप्टर की ओर से चक्करपुर स्थित पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध तीसरी पीढ़ी के हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक विद्वान सप्तक चटर्जी ने अपनी सुरीली प्रस्तुति से विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ विद्वान सुकांत कृष्ण ने तबले से माहौल को और भी जीवंत बना दिया। विद्वान चटर्जी ने राग भिम्पलासी, दुर्गा, मधुवंती, रागेश्वरी आदि रागों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भारतीय संगीत की आत्मा से जोड़ा। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को अत्यंत प्रेरणादायक बताया और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के प्रति अपनी रुचि और सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति के प्रति जागरूकता और लगाव बढ़ाना था, जिसे इस आयोजन ने बखूबी पूरा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed