फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   India is moving rapidly towards development: Vice President

विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत : उपराष्ट्रपति

Mon, 13 Jan 2025 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
India is moving rapidly towards development: Vice President
मास्टर्स यूनियन प्रबंधन संस्थान के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। युवा इच्छा शक्ति के आधार पर सपनों को साकार करने में अवश्य सफल हो सकते हैं। लोगों ने पिछले 10 वर्षों में विकास का स्वाद चखा है। अब उनकी उन्नति की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। रविवार को यह बात उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहीं।
उपराष्ट्रपति साइबर पार्क स्थित प्रबंधन शिक्षण संस्थान मास्टर्स यूनियन के चौथे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। आर्थिक विकास और लोगों की बढ़ती अपेक्षाओं का उल्लेख करते हुए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि युवाओं को खुद पर विश्वास करना चाहिए। हमारा भारत बदल रहा है। यह इतना बदल चुका है कि हम जैसे लोग कभी कल्पना भी नहीं कर सकते थे। आज हमारा भारत दुनिया के लिए एक उदाहरण बन चुका है। पिछले दशक में दुनिया में कोई भी देश इतनी तेजी और स्थिरता से नहीं बढ़ा है, जितना भारत बढ़ा है। अब लोगों की अपेक्षाएं बहुत अधिक हैं। इन अपेक्षाओं को पूरा करना होगा। आपको आउट ऑफ बॉक्स सोचना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आप शासन के सबसे प्रभावशाली हिस्सेदार हैं। आप विकास के इंजन हैं। भारत को अगर 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है, तो चुनौती बहुत बड़ी है। हम पहले ही पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन चुके हैं लेकिन आय आठ गुना बढ़ानी होगी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि उठो, जागो और तब तक मेहनत करो, जब तक कि आप मंजिल तक पहुंच नहीं जाते।कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को मैनेजमेंट पाठ्यक्रम पूरा करने की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारा देश करीब पांच हजार साल पुरानी सभ्यता की विरासत को साथ लेकर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम को ग्रीन ग्राम भी बनाना है
उपराष्ट्रपति ने राज्य के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और जिला उपायुक्त अजय कुमार से कहा कि गुरुग्राम में सभी मूलभूत नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम को ग्रीन ग्राम भी बनाना है। लोगों को बेहतर व्यवस्थाएं देनी हैं। गुरुग्राम प्रशासन से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। जितनी भी जनसमस्याएं हैं, उन्हें दूर करने में लोगों को भी प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान सरकार ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण प्रदान कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मास्टर्स यूनियन संस्थान परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व उनकी पत्नी डाॅ. सुदेश धनखड़ ने एक पेड़ मां के नाम से पौधे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed