फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Inderjit Singh preparing to score a hat-trick from BJP

Gurugram News: बीजेपी से हैट्रिक लगाने की तैयारी में इंद्रजीत सिंह

Sun, 17 Mar 2024 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Inderjit Singh preparing to score a hat-trick from BJP
पिछले चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अजय यादव को बड़े अंतर से हराया थामनोज धर द्विवेदी
विज्ञापन

गुरुग्राम। तीन बार कांग्रेस और दो बार भाजपा के टिकट पर सांसद रहे राव इंद्रजीत सिंह फिर चुनावी दंगल में हैं। बीजेपी से हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटे इंद्रजीत सिंह इस बार विकास की रेल से चुनावी नैया पार करने की जुगत में हैं। हालांकि, गुरुग्राम लोकसभा सीट से अभी कांग्रेस, इनेलो और जजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पिछली बार राव इंद्रजीत का मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी कैप्टन अजय यादव के साथ हुआ था।

रेवाड़ी निवासी राव इंद्रजीत सिंह का अहीरवाल क्षेत्र में काफी दबदबा है। साल 1977 से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले राव इंद्रजीत सिंह चार बार हरियाणा विधानसभा में जाटूसान से विधायक रहे। इसके बाद साल 1998 में कांग्रेस से लोकसभा महेंद्रगढ़ से सांसद बने। 2004 में और 2009 में भी कांग्रेस से सांसद रहे। 2014 व 2019 में बीजेपी से सांसद चुने गए। शूटिंग में कई मेडल जीत चुके राव की रेवाड़ी और गुरुग्राम में लोगों के बीच अच्छी पैठ मानी जाती है। पिछली बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों के अंतर से हराया था। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर तीसरी बार राव इंद्रजीत सिंह को टिकट मिला है। उनके कार्यकाल में गुरुग्राम में ओल्ड सिटी में मेट्रो, पटौदी-गुरुग्राम हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, रेवाड़ी के लिए एम्म, रेवाड़ी, गुरुग्राम व पटौदी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कराने का काम शुरू कराया। राव इंद्रजीत ने केंद्र के माध्यम से क्षेत्र में कई बड़ी परियोजनाओं को लागू करवाया है। लोकसभा क्षेत्र में एक माह में दो बार प्रधानमंत्री आए और राव की जीत को मजबूत किया। इस लोकसभा में मुस्लिम (मेव) अहीर और पंजाबी बिरादरी के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है, जो जीत हार में सबसे अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं। इस सीट पर साल 1999 में राव इंद्रजीत को बीजेपी की सुधा यादव से हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही गुरुग्राम लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर देगी। उन्होंने कहा कि जनता नया चेहरा देखना चाहती है। सिंह ने कहा कि राम के नाम से बीजेपी कब तक राज करेगी।
विज्ञापन

-----
इनसेट-
साल-2019
बीजेपी-राव इंद्रजीत-881546
कांग्रेस-कैप्टन अजय यादव-495290
----
साल-2014
बीजेपी-राव इंद्रजीत सिंह- 644780
इनेलो-जाकिर हुसैन-370058

---
साल 2009
बीजेपी-राव इंद्रजीत सिंह-278516
बसपा- जाकिर हुसैन-193652


वर्ष में पद दल

1. 1998-राव इंद्रजीत सिंह - सांसद कांग्रेस

2. 2004-राव इंद्रजीत सिंह- सांसद कांग्रेस
3. 2009 राव इंद्रजीत सिंह- सांसद कांग्रेस
5. 2014 राव इंद्रजीत सिंह- सांसद बीजेपी
6. 2019 राव इंद्रजीत सिंह-सांसद बीजेपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed