{"_id":"6505b7c243c76a77cd089b06","slug":"income-tax-departments-action-against-builders-premises-continued-for-the-second-day-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-14560-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिल्डरों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिल्डरों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी रही जारी
विज्ञापन
करोड़ों की टैक्स चोरी का अनुमान, पांच दिन तक चल सकती है कार्रवाई
निवेश करने वालों पर आयकर विभाग की नजर
चार बिल्डराें के 30 ठिकानों पर चल रही है कारवाई
गुरुग्राम के 17 ठिकानों पर छापा मारी, आरपीएम के 150 से अधिक जवान तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ईडी में हुई शिकायत के बाद आयकर विभाग ने बिल्डर की ओर से निवेशकों के अटके धन और काले से सफेद किए गए धन की जांच के लिए आयकर विभाग की टीम ने दूसरी दिन भी छापामारी जारी रखी है। आयकर विभाग के अधिकारियों की माने तो यह सभी बड़े बिल्डर हैं। इनकी ओर से करोड़ों में आयकर की चोरी की गई है। इनके ठिकानों पर जिस तरह की अनियमितता मिल रही है उससे पांच दिन तक सर्च चलने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
बता दें कि आयकर विभाग की ओर से दिल्ली एनसीआर सहित बिल्डरों के 30 ठिकाने शामिल थे। छापेमारी का नेतृत्व नार्दन वेस्ट रीजन की महानिदेशक मोनिका भाटिया कर रही हैं। इस छापामारी में आयकर विभाग के 150 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी व आरपीएफ की टीम शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे अपने निर्धारित ठिकानों पर पहुंच गई थी। जिन बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है उसमें रॉफ बिल्डर, ओरिस बिल्डर, पानियर बिल्डर व राव प्रहलाद सिंह यानी आरपीएस ग्रुप शामिल है। आरपीएस ग्रुप की ओर से लैंड बैंक होने के करण इन बिल्डरों को जमीन उपलब्ध कराई गई। टीम ने गौतमबुद्व नगर के सेक्टर 22 डी और फरीदाबाद के साथ रेवाड़ी व महेन्द्रगढ़ में छापामारी की। इसके साथ टीम ने गुरुग्राम में 17 ठिकानों पर छापा मारी की है। इसमें आरपीएस ग्रुप के सात स्कूल व निजी होटल भी शामिल है।