फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Income Tax Department survey on furniture company

Gurugram News: फर्नीचर कंपनी पर आयकर विभाग का सर्वे

Sun, 03 Dec 2023 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department survey on furniture company
सर्वे में विभाग के 100 अधिकारी व 50 हरियाणा पुलिस के जवान तैनात
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। जिले में फर्नीचर बनाने वाली कंपनी जीकेन की फैक्ट्री और मालिक के घर पर आयकर विभाग ने सर्वे शुरू किया है। यह सर्वे 36 घंटे से भी अधिक समय से चल रहा है। विभाग के अधिकारियों की माने तो गुरुग्राम के अलावा दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ में 12 से ज्यादा स्थानों पर यह सर्वे चल रहा है। सर्वे में 100 आयकर अधिकारी व 50 हरियाणा पुलिस के जवान तैनात है।

आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि कंपनी की तरफ से फर्नीचर निर्माण करके पूरे देश में अलग-अलग स्थानों पर बेचा जाता है। कंपनी की कुछ ट्रांजेक्शन संदिग्ध बताई जा रही हैं। यह भी पता लगा है कि कंपनी की तरफ से ज्यादातर डील नकद की जाती थी। जिस पर आयकर विभाग की टीम ने में छह जगह सर्वे किया। इसमें मानेसर के आईएमटी सेक्टर-5 व 6 सहित आसपास बनी कंपनी की पांच फैक्ट्रियों पर विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह 11 बजे से डेरा डाला हुआ है। यहां टीम द्वारा एक-एक दस्तावेज की जांच करने के साथ ही हर ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, टीम द्वारा सेक्टर-70ए की डीएलएफ अलमेडा सोसाइटी में कंपनी के मालिक के घर पर भी तलाशी ली जा रही है। इस दौरान न तो स्थानीय स्तर के किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों को कंपनी अथवा घर पर प्रवेश दिया जा रहा है और न ही किसी भी प्रकार की जानकारी सांझा की जा रही है। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्वे चल रहा है। जब तक सर्वे पूरा नहीं हो जाता तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----


बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी

फैक्टरी मालिक की बेटी की शादी जल्द ही होने वाली है। उसकी तैयारी को लेकर आभूषण खरीदे गए थे। वह सब टीम ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। मालिक के दो बेटे मुंबई में रहते हैं। जिनके फिल्म इंडस्ट्री में ताल्लुकात बताए जा रहे हैं। कंपनी उनके ठिकानों पर भी सर्वे कर रही है।

----
पंजाब सरकार को मोटी रकम का बिल भेजने का आरोप

विभागीय सूत्रों का मानना है कि काफी दिन से कंपनी की गतिविधियों पर नजर थी। कंपनी की ओर से कुछ सामान पंजाब सरकार को भेजा गया था। जिसका बिल 30 करोड़ से अधिक का काटा गया है। इन सब पर विभाग की ओर से सर्च चल रही है। जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed