फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Incidents of burning garbage are not stopping, people are facing problems

Gurugram News: नहीं थम रहीं कूड़े में आग लगाने की घटनाएं, लोगों को परेशानी

Sun, 05 May 2024 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Incidents of burning garbage are not stopping, people are facing problems
प्रशासन नहीं लगा पा रहा लगाम, धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रदूषण को लेकर सख्ती के बावजूद शहर के अलग-अलग हिस्सों में कूड़े में आग लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सेक्टर चार में आयुष कार्यालय और स्थानीय सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के कैंपस के साथ जमा बागवानी का कचरा शुक्रवार रात जला दिया गया। इसके साथ ही बच्चों के एक पार्क भी है।
सेक्टर 56 , सेक्टर 52 समेत कई इलाकों में कहीं सामान्य कचरे को कही बागवानी के कचरे में आग लग रही है। सफाई के लिए लगी एजेंसियों के पास कर्मियों की कमी है। कई आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की शिकायत है कि ठेकेदार कचरा इसलिए नहीं उठा रहे हैं क्योंकि उनके पास कर्मियों की कमी है। सनसिटी की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मोना बताती हैं कि कूड़ा नहीं उठने का एक कारण यह भी है क्योंकि काफी संख्या में मजदूर चुनाव के कारण अपने गांव चले गए हैं।
विज्ञापन

पालम विहार के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजन सागर ने बताया कि बहुत बुरा हाल है। कहीं से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में अगर कहीं आग लग जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार जल रहा है कूड़ा, कोई ठोस कार्रवाई नहीं
सन सिटी की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुसुम शर्मा मोना ने बताया कि कई दिनों से सेक्टर 52 सरस्वती कुंज सोसाइटी के पास बार- बार कूड़े में आग लग रही है। शनिवार को भी यहां आग लगी थी। पिछले कई दिनों से यहां आग लग रही है। इसके साथ ही इस जगह पर काफी मात्रा में मलबा भी डंप किया जा रहा है। नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अग्निशमन विभाग के साथ पुलिस की टीम बनाए जाने की जरूरत है।
महेंद्र तिवारी ने बताया कि सेक्टर 52 ए में लगातार कूड़ा जल रहा है, इसका धुआं आस-पास की कई सोसाइटियों को प्रभावित कर रहा है। सेक्टर 52 स्थित आरडी सिटी की रेजीडेंसी सोसाइटी के एफ ब्लॉक से एक वीडियो और फोटो खींच कर सोशल मीडिया और प्रशासन को भेजा है, धुआं किस तरह से पूरे इलाके में फैला हुआ है। लोगों खांसी, जुकाम और एलर्जी संबंधित दिक्कतें आ रही है। सांस संबंधित बीमारियों मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। धुएं के कारण यहां के लोगों का श्वास लेना मुश्किल हो रहा है।
सेक्टर 56 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हरीश यादव ने बताया कि गुरुवार की रात सेक्टर 56 में कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में काफी मात्रा में कूड़ा जला। हवा थी इसलिए धुआं पूरे सेक्टर में फैल गया था। बाद में फायर ब्रिगेड को बुलाकर बुझवाना पड़ा।


क्या हुआ तेरा हुआ वादा
सिटिजन फॉर क्लीन एयर की संयोजिका रुचिका सेठी टक्कर ने सोशल मीडिया पर गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत से सवाल किया है कि पिछले चुनाव से पहले शहर में प्रदूषण पर काम कर रहे प्रतिनिधियों की टीम ने आपसे मुलाकात की थी और विकास की राह पर चल रहे गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण के उपाय के लिए याचिका दी थी। उन्होंने उसको लेकर क्या किया। गुरुग्राम के विकास के जो दावे वे जन सभाओं में कर रहे हैं, उनमें प्रदूषण को रोकने के उपाय पर क्या काम हुआ है। कितने बॉयोगैस, कितने कंप्रेस्ड बॉयोगैस संयंत्र लगाए गए हैं। कंपोस्ट के प्लांट कितने लगे हैं। मलबे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए क्या किया गया है। गुरुग्राम में पूरे साल हवा प्रदूषित रहती है। निर्धारित मानक से पीएम 2.5 ज्यादा रहता है। शहर के लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदूषण के कारण खतरे में हैं, इसको लेकर उन्होंने क्या किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed