{"_id":"6a174c422761801a3b08062e","slug":"in-the-scorching-heat-the-cold-sherbet-became-nectar-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112377-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तपती धूप में अमृत बना ठंडा शरबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तपती धूप में अमृत बना ठंडा शरबत
विज्ञापन
नगीना। भीषण गर्मी और तेज धूप से बेहाल लोगों को राहत देने के लिए नगीना खंड में सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह ठंडे शरबत की छबील लगाई गई। राहगीरों को शीतल पेय पिलाकर लोगों ने सेवा भाव की मिसाल पेश की। ठंडा शरबत पीकर राहगीरों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इसे गर्मी में अमृत समान बताया।
नगीना गांव के मुख्य बाजार स्थित गोरवाली चौक पर समस्त श्याम प्रेमी मंडल की ओर से विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं करेहड़ा गांव में स्थानीय निवासियों ने मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को रोक-रोक कर श्रद्धा के साथ शीतल पेय पिलाया। सेवा कार्य में जुटे सतपाल सैनी, मनोज मंगला, हर्ष आर्य, ओमकार साहू, नवीन शर्मा, सौरभ जैन और किशन करेहड़ा ने कहा कि इस भीषण गर्मी में राहगीरों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने ईश्वर से जल्द तापमान में गिरावट आने की प्रार्थना भी की। इस दौरान रिंकू शर्मा, राजू गांधी, महावीर, संजय सिंगला, संदीप सैनी, राजू सोनी, कुशांत गोयल, सतीश, जुगनू, प्रियांश और राहुल सहित कई सामाजिक लोग मौजूद रहे। संवाद