फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ganpati Bappa Morya: The city is all set for the chants.

गणपति बप्पा मोरिया: जयघोष के लिए पूरी तरह तैयार हुआ शहर

Sun, 13 Sep 2026 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya: The city is all set for the chants.
शहर में गणेशोत्सव की धूम, सड़कों से लेकर पंडालों तक बप्पा के स्वागत की भव्य तैयारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया...गणपति के जय घोष के लिए शहर तैयार है। रविवार को शहर में सड़क से लेकर सार्वजनिक पूजा पंडालों तक में गणपति महोत्सव की तैयारियां नजर आईं। सेक्टर-4/7 चौक से लेकर सदर बाजार तक लोगों ने अपने घरों में स्थापित करने के लिए गणपति की मूर्ति खरीदी।
सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक भवन में सार्वजनिक गणेशोत्सव कमेटी की ओर से छत्रपति शिवाजी की थीम पर पंडाल सजाया गया। सेक्टर-9ए स्थित गौरी शंकर मंदिर में लोकमान्य गणपति पूजा समिति के पंडाल में गणपति की मूर्ति स्थापित की जाएगी। सिविल लाइंस स्थित अग्रवाल धर्मशाला में तेलुगू वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पंडाल सजाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन


बच्चों ने बनाए अपनी कल्पना के गणपति
सेक्टर-102 स्थित इंपीरियल गार्डन सोसाइटी में रविवार की शाम बच्चों की गणपति की मूर्ति बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने कच्ची मिट्टी की मदद से अपनी कल्पना के गणपति बनाए। किसी ने मृदंग बजाते हुए तो किसी से अभय मुद्रा में आशीर्वाद देते हुए तो किसी ने वीणा बजाते हुए गणपति को बनाया। बच्चों की कल्पना में गणपति का बाल रूप दिखाया, बच्चों की कलाकारी देखने सोसाइटी के लोग पहुंचे। बच्चों के बनाए गणपति सोसाइटी के गणपति पंडाल में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकृति का वंदन 21 पेड़ों के पत्तों से गणपति का पूजन
आंध्र प्रदेश के समूह तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा स्थापित गणपति पंडाल में सोमवार की सुबह विशेष पूजा होगी। इस पूजा में 21 तरह के पेड़ पौधे के पत्तों से गणपति का अभिषेक किया जाएगा। गणपति को अर्पित की जाने वाली दुर्वा के अलावा आम, शमी, तुलसी, बेलपत्र, अर्क, गंधमूल, मदार, धतूरा, पान, वट, श्वेत अपराजिता, पलाश कचनार, अशोक, गंधमूल, अपामार्ग,भृंगराज, कुश आदि 21 तरह के पेड़ों के पत्ते अर्पित किए जाएंगे।

शहर में गूंजेगा नासिक का बैंड
सेक्टर-102 स्थित जॉय विले सोसाइटी में सोमवार को गणपति की मूर्ति की स्थापना नासिक से आए बैंड की धुन पर होगी। सोसाइटी के निवासी गणपति बप्पा की मूर्ति और बैंड बाजे के साथ सोसाइटी की परिक्रमा करेंगे। 20 सितंबर को विसर्जन तक सोसाइटी में गणपति पूजन, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम की आयोजन समिति में राकेश ठाकुर, सुनील भुटानी, रोहन, कुणाल पराग आनंद और कैप्टन कार्तिक बख्शी शामिल थे। पराग आनंद ने बताया कि हरिद्वार से आए पंडित 6 दिनों तक पूजन और आरती करेंगे।


---------------------
बप्पा के आगमन के हम तैयार
सोसाइटी में वर्ष 2009 से ओडिशा की पद्धति के अनुसार गणपति पूजा की जाती है। इस बार भी सोसाइटी के सभी लोग गणपति की स्थापना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। - सुधांशु सुतार, वरिष्ठ कलाकार केंद्रीय विहार सेक्टर-56

दक्षिण भारतीय पद्धति से पूजा और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन सुबह 10 बजे इसके बाद 20 सितंबर तक रोजाना 8 बजे नित्य पूजन और 18 को महिलाओं का सामूहिक कुमकुम पूजन होगा। - पवन शर्मा, मुख्य पुजारी तुलुगू वेलफेयर सोसाइटी

इस बार गणपति का पंडाल शिवाजी महाराज के महल की तर्ज पर तैयार किया गया है। पूजा पंडाल की प्रदर्शनी में शिवाजी महाराज के जीवन और नाटक के माध्यम से भी उन्हें याद किया जाएगा। - दीपक हराल, मुख्य कलाकार, सार्वजनिक गणेशोत्सव
-----------------------
इन पंडालों में होगा कार्यक्रम
सार्वजनिक गणेशोत्सव सेक्टर-14 सामुदायिक भवन
गणपति स्थापना - सुबह 10 बजे
दंपत्तियों द्वारा सामूहिक महाआरती -शाम 6.30
भजन संध्या- 7.30 बजे से
तेलुगू वेलफेयर सोसाइटी पंडाल, अग्रवाल धर्मशाला
गणपति स्थापना और विशेष पूजा - सुबह 10 बजे से,
भरतनाटयम में हरि वैभवम नृत्य नाटिका - शाम 7 बजे
वीरेन डंग का गायन - रात 9 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed