फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In the desire of one-sided marriage, the girl was stabbed to death

Gurugram News: एक तरफा शादी की हरसत में युवती की चाकू से गोदकर हत्या

Tue, 11 Jul 2023 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
In the desire of one-sided marriage, the girl was stabbed to death
थाना पालम विहार के गांव मौलाहेडा में हुई घटना, आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार
विज्ञापन


दिन दहाड़े हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, युवती की मां ने किया था बचाने का प्रयास

- पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, आज पेश होगा अदालत में


अमर उजाला ब्यूरो




गुरुग्राम। कुछ दिनों पहले दिल्ली में युवती की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने जैसी घटना सोमवार को गुरुग्राम में घटित हुई। यहां पर थाना पालम विहार क्षेत्र के गांव मौलाहेड़ा में एक तरफा शादी की हसरत लिए एक युवक रामकुमार ने वहीं रहने वाली युवती नेहा (19 वर्ष) की पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को युवती के घर के बाहर दिन में 12 बजे अंजाम दिया गया। युवती की मां ने उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन बचा नहीं सकी। घटना के बाद आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का रहने वाला राकेश कुमार गुरुग्राम के गांव मौलाहेड़ा में परिवार सहित रहता है। वह यहां पर हाउस कीपिंग का काम करता है। उसकी पत्नी मिथलेश देवी भी घरों में काम करती है। राकेश के परिवार में नेहा के अलावा उसका छोटा भाई साहिल (12), प्रिंस (10) और सुमित (6) हैं। आरोपी रामकुमार भी मूल रूप से बदायूं (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और यहीं उद्योग विहार में निजी कंपनी में काम करता है। उसके माता पिता नहीं है। वह यहां पर अपने भाई, भाभी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता है।
विज्ञापन

पड़ोस के नाते मिथलेश को बहन मानने वाले दिनेश ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी महीने में नेहा की शादी रामकुमार से होने की बात चली थी। राकेश का परिवार रामकुमार की नशे की आदत और अन्य चाल चलन से खुश नहीं था और रिश्ते के लिए इनकार कर दिया था। शादी के इनकार से रामकुमार भड़क गया। इसके बाद से ही रामकुमार और उसका परिवार नेहा के परिवार पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था। इस दौरान नेहा के परिवार को धमकाया गया। उसे ब्लैकमेल करने का भी प्रयास किया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 15 दिन पहले आरोपी रामकुमार का ममेरा भाई सचिन, जोकि हरियाणा पुलिस में है, उसने नेहा के परिवार को धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे नेहा अपनी मां के साथ किसी के घर से काम करके वापस आ रही थी। घर के बाहर 10 मीटर की दूरी पर ही आरोपी ने नेहा पर चाकू से हमला कर दिया। उसने चाकू से कई वार नेहा के पेट में किए। बेटी पर हमला होते देख मां ने चप्पल से आरोपी पर हमला किया लेकिन रामकुमार को नहीं रोक पाई था। चीखने चिल्लाने पर नेहा के भाई साहिल का एक दोस्त मौके पर आया और आरोपी को पकड़ा। इस दौरान कुछ और लोग भी आ गए और रामकुमार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। नेहा को निजी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed