फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In the campaign, 30218 people got anti-infection vaccine

महाअभियान में 30218 लोगों को लगा संक्रमणरोधी टीका

Fri, 08 Oct 2021 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
In the campaign, 30218 people got anti-infection vaccine
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमणरोधी टीकाकरण महाअभियान के क्रम में शुक्रवार को जिले में 30218 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें से शासकीय केंद्रों पर 27903 लोगों को टीका लगा। वहीं, निजी केंद्रों पर 2315 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से 13925 लोगों को पहली व 16293 लोगों को दूसरी टीके की दूसरी डोज दी गई। इसी के साथ जिले में अब लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 32 लाख 55 हजार 905 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

टीकाकरण के क्रम में शनिवार को जिले में 160 शासकीय केंद्रों पर संक्रमणरोधी टीकाकरण किया जाएगा। इसके तहत 60180 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 16980 लोगों को टीके की पहली व 36500 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी। वहीं, ऑनलाइन पंजीकरण के तहत पहली डोज के लिए कोई आरक्षण नहीं किया जाएगा जबकि 6700 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी। इसके साथ ही शनिवार को गर्भवती महिलाओं में टीकाकरण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत 37 शासकीय केंद्रों पर 7400 महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। इसमें से 3700 को पहली डोज व 3700 को ही दूसरी डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed