{"_id":"688a2396213867b8af049cf8","slug":"in-road-accident-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-63544-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसे में किशोर की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसे में किशोर की मौके पर मौत
विज्ञापन
कार को घटनास्थल पर छोड़कर भागा आरोपी चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। पहाड़ी मार्ग पर पीपाका प्याऊ गांव के पास एक कार ने किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक अपनी कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
बुधवार को सुबह सोहना से तावडू जाने वाले मार्ग पर पीपाका प्याऊ गांव के पास 13 वर्षीय किशोर सड़क को पैदल पार कर रहा था। इस दौरान किशोर को तेज रफ्तार व अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किशोर सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृत किशोर की पहचान नूंह के मढ़ई गांव निवासी के रूप में हुई है, जोकि सोहना में अपने मामा के घर पर रहता था।
हादसे की सूचना मिलते ही सोहना शहर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया। मृत किशोर के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृत किशोर के मामा की शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।