फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In-laws accused of murdering married woman and hanging her body

Gurugram News: ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या कर शव लटकाने का आरोप

Thu, 02 Oct 2025 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 02 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
In-laws accused of murdering married woman and hanging her body
- पिता की शिकायत पर पति, सास, जेठ और देवर समेत पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। बुधवार को शहर की पांडवन कॉलोनी में संदिग्ध हालात में 25 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। महिला का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतका के पिता ने सास, पति, दो जेठों सहित देवर पर दहेज में कार न देने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के पिता की शिकायत पर एक महिला सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी सोमपाल सिंह ने बताया कि यूपी के थाना गोवर्धन अंतर्गत गांव पाली ब्राह्मणबान निवासी भूप सिंह सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी 25 वर्षीय बेटी नीलम की शादी वर्ष 2019 में होडल निवासी राहुल के साथ की थी। दहेज में सोने-चांदी की अंगूठी, सोने की चेन, बाइक, फर्नीचर और एक लाख रुपये नकद दिए थे। ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं हुआ और उसकी बेटी के साथ लगातार मारपीट करने के अलावा कार की मांग करता रहा। कई बार पंचायत भी हुई पर कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़ित भूप सिंह का आरोप है कि उसके दामाद राहुल, सास हेमवती, बंटी व विष्णु (जेठ), ललित उर्फ कोकी (देवर) ने दहेज में कार की मांग को लेकर नीलम को एक वर्ष तक घर से बाहर निकाल रखा था। पंचायत के बाद ही वे उसे वापस लेकर गए। पिता का आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी और चुन्नी से शव पंखे पर लटका दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed