फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Important meeting of BJP core group held in Gurugram, discussion on organization expansion and organizational appointments

Gurugram News: गुरुग्राम में हुई भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक, संगठन विस्तार और संगठनात्मक नियुक्तियों पर मंथन

Sat, 25 Jan 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Important meeting of BJP core group held in Gurugram, discussion on organization expansion and organizational appointments
गुरुग्राम में हुई भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक, संगठन विस्तार और संगठनात्मक नियुक्तियों पर मंथन
विज्ञापन




- दिल्ली विधानसभा चुनाव जिताने में हरियाणा के नेताओं द्वारा निभाई जा रही भूमिका पर भी हुई चर्चा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को गुरुग्राम में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया, पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री डा. कमल गुप्ता, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल आदि कोर कमेटी के नेताओं ने लगभग डेढ़ घंटे तक पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की योजना, संगठन विस्तार और संगठनात्मक नियुक्तियों पर मंथन किया। बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव जिताने में हरियाणा के नेताओं द्वारा निभाई जा रही भूमिका पर भी बातचीत हुई। बैठक में सदस्यता अभियान, संगठनात्मक चुनाव की समीक्षा भी की गई।

मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बैठक के एजेंडों को रखा। इसके बाद एक के बाद एक विषयों पर गहनता से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यहां सरकार द्वारा जनहित में उठाए गए कदमों की जानकारी भी रखी। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भी संगठन की चुनावी प्रक्रिया के बारे में बताया। प्रदेश प्रभारी डाक्टर सतीश पूनिया ने आगामी कार्ययोजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


श्री बड़ौली ने जानकारी दी कि हरियाणा में पांच जिले बढ़ाकर पैनल पर जिला अध्यक्षों की चुनावी प्रक्रिया चल रही है। संभावित 27 जिलों के हिसाब से ही कार्यक्रर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। प्रदेश में मंडलों का भी विस्तार हुआ है और 377 मंडलों में मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया जारी है तथा जल्द ही जिला अध्यक्षों का चुनाव भी संपन्न करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






बॉक्स



गुरुग्राम पार्टी कार्यालय गुरुकमल में साइकिलस्टि मनोज कुमार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सम्मानित


- मनोज कुमार 14 देशों के लोगों को अंगदान करने के लिए करेंगे प्रेरित



गुरुग्राम। रेवाड़ी का साइकिलस्टि महेश कुमार ने रेवाड़ी से हांगकांग तक साइकिल यात्रा शुरू की है। मनोज कुमार 14 देशों के लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। शुक्रवार को मनोज कुमार गुरुग्राम में भाजपा कार्यालय गुरुकमल पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मनोज कुमार को सम्मानित किया और यात्रा की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मानवता की भलाई के लिए मनोज कुमार ने जो यात्रा शुरू की है वह सराहनीय है। साइकिलस्टि मनोज कुमार ने बताया कि वह 15 जनवरी को रेवाड़ी से रवाना हुए और नेपाल, भूटान, वियतनाम, कंबोडिया, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, फिलिपींस, ताइवान, चीन होते हुए हांगकांग पहुंचेंगे और लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed