फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   imam spread rumor through mosque's loudspeaker, case registered

Gurugram News: मस्जिद के लाउडस्पीकर से इमाम ने फैलाई थी अफवाह, केस दर्ज

Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
imam spread rumor through mosque's loudspeaker, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह हिंसा में आरोपियों की लगातार धरपकड़ जा रही है। नूंह पुलिस की एसआइटी टीम ने इमाम को हिंसा करवाने का जिम्मेदार मान उसके विरुद्ध नूंह सदर थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उसकी तलाश में जुट गई है। एसआइटी का कहना है कि इमाम ने दंगे के दिन मस्जिद के लाउडस्पीकर से अफवाह फैलाई थी कि धार्मिक यात्रा में शामिल लोग दुकानें लूट रहे हैं। उत्तरप्रदेश के मथुरा तथा अलीगढ़ जिले में आरोपित के संभावित ठिकानों पर छापे मारे गए। आरोपित हाथ नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि वो लगातार ठिकाने बदल रहा है, लेकिन पुलिस पीछा कर रही है।

फजरू मियां नल्हड़ गांव में स्थित मोहम्मद पुरिया मस्जिद में इमाम है। 31 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे नमाज पढ़ने के दौरान फजरू ने मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर से यह अफवाह फैलाई थी कि धार्मिक यात्रा में शामिल हिंदू संगठनों के लोग नल्हड़ मंदिर के पास स्थित मुस्लिम लोगों की दुकान लूट रहे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि फजरू द्वारा फैलाई गई अफवाह के बाद नल्हड़ गांव के मुस्लिम युवा इकट्ठा हुए और लूटपाट तथा वाहनों को आग लगाने लगे। नल्हड़ ही नहीं खेड़ला, पडली, पल्ला, मेवली तथा समीप के अन्य गांव के मुस्लिम युवक एकत्र हो गए थे। इन युवकों ने ही नल्हड़ से सटी अरावली पहाड़ी पर चढ़कर नल्हड़ मंदिर के अंदर छिपे लोगों पर पथराव किया तथा गोली चलाई थी। इसके बाद वारदात बढ़ती चली गई। हालांकि सूत्रों का कहना है कि यहां सूचना देने वाला दूसरे गांव का एक व्यक्ति था। उसने पहले अपने गांव में मस्जिद से ऐलान कराया। उसके बाद उसने यहां मौलाना से यह अफवाह फैलवा दी, लेकिन इस बात का खुलासा तब होगा जब मौलाना को पकड़ा जाएगा। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही हिंसक वारदात में उसकी भूमिका की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed