{"_id":"68d7cf287c3e4b7b7e0ad51f","slug":"ima-organises-facecs-conference-435-doctors-register-gurgaon-news-c-26-1-fbd1020-52291-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईएमए की ओर से एफएसीईसीएस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, 435 चिकित्सकों ने कराया रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईएमए की ओर से एफएसीईसीएस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, 435 चिकित्सकों ने कराया रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
सर्वोदय अस्पताल ऑडिटोरियम में उद्घाटन 28 सितंबर को, चार क्रेडिट पॉइंट्स की मान्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के तत्वावधान में आगामी 28 सितंबर को सर्वोदय अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। नैदानिक और आपातकालीन विज्ञान में प्रगति के पहलू (एफएसीईसीएस) के आयोजन का उद्घाटन सुबह साढ़े दस बजे होगा।
कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ डॉ. अर्पित जैन (आईपीएस), डॉ. अंशु सिंघला (आईपीएस), सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा और अर्जुन अवॉर्डी शूटर अंकुर मित्तल की ओर से किया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस के लिए अब तक 435 डॉक्टरों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. हेमंत अत्री हैं, जबकि आयोजन समिति की कमान डॉ. राकेश गुप्ता और डॉ. सुरेश अरोड़ा हैं। इस अवसर पर विभिन्न मेडिकल विषयों पर विशेषज्ञों की ओर से विचार-विमर्श और व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे। हरियाणा मेडिकल काउंसिल की ओर से इस कॉन्फ्रेंस को चार क्रेडिट पॉइंट्स की मान्यता भी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
आईएमए फरीदाबाद के प्रधान डॉ. राजीव गुंबर ने बताया कि फरीदाबाद में इस तरह की उच्च स्तरीय कॉन्फ्रेंस पहली बार आयोजित की जा रही है, जो शहर के चिकित्सकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्य आयोजक डॉक्टरों में प्रमुख रूप से डॉ. पुनीता हसीजा, डॉ. बब्बर, डॉ. राशि टुटेजा, डॉ. अनीता गर्ग, डॉ. ललित हसीजा, डॉ. संजय टुटेजा व अन्य शामिल रहेंगे।