फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal parts of four buildings being built without passing the map were demolished

Gurugram News: बिना नक्शा पास किए बन रहे चार भवनों के अवैध हिस्से किए ध्वस्त

Mon, 27 Mar 2023 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
Illegal parts of four buildings being built without passing the map were demolished
बिना नक्शा पास किए बन रहे भवन के हिस्से को ध्वस्त करती नगर निगम की जेसीबी मशीन
नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने विष्णु गार्डन और भीम कॉलोनी में की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो




गुरुग्राम। बिना भवन योजना स्वीकृत किए ही भवन निर्माण किए जाने पर नगर निगम ने सोमवार को विष्णु गार्डन और भीम कालोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की और ऐसेे चार भवनों के अनधिकृत हिस्सों को ध्वस्त कर दिया। एक भवन पर जन नायक जनता पार्टी (जेजेपी) का बोर्ड भी लगा था, उस पर भी कार्रवाई की गई।


सहायक अभियंता संजोग शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को जोन-2 क्षेत्र की प्रवर्तन टीम जेसीबी व पुलिस बल लेकर विष्णु गार्डन व भीम कॉलोनी में पहुंची। यहां पर भवन योजना की स्वीकृति के बिना भवनों का निर्माण कार्य जारी था। टीम ने कुल 4 अनधिकृत निर्माणों को धराशायी करने की कार्रवाई की। इनमें 2 भवन विष्णु गार्डन में और अन्य 2 भवन निर्माण भीम कॉलोनी में किए जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में रही।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त विजय यादव के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता अमन फोगाट, राहुल शर्मा, तिलक शर्मा आदि अन्य कर्मचारी मौजूद रहेे। सहायक अभियंता संजोग शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले नक्शा पास करवाना जरूरी है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से आनलाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed