{"_id":"602bc7e68ebc3ee95a77876b","slug":"illegal-farm-houses-built-on-aravali-hill-will-be-broken-from-today-gurgaon-news-noi565964081","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरावली की पहाड़ी पर बने अवैध फार्म हाउस आज से टूटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरावली की पहाड़ी पर बने अवैध फार्म हाउस आज से टूटेंगे
विज्ञापन
सोहना। अरावली की पहाड़ी में अवैध रूप से बनाए गए आलीशान फार्म हाउस को ध्वस्त करने के लिए बुधवार से अभियान चलेगा। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एनजीटी को लगाई गई फटकार के बाद नगर परिषद ने तोड़फोड़ के लिए कमेटी बना दी है। यह कमेटी ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में फार्म हाउस पर पीला पंजा चलाएगी।
इस कमेटी में नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी, म्युनिसिपल इंजीनियर, एडीए, एक्सईएन शामिल हैं। इनके अलावा अभियान को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए पुलिस फोर्स भी साथ रहेगी। इसकी कमान बीडीओ संभालेंगे। सोहना के निकटवर्ती रायसीना अरावली पहाड़ी क्षेत्र में लोगों ने भारी संख्या में अवैध फार्म हाउस स्थापित किये हुए हैं। जिनकी संख्या 434 बताई जा रही है। इनमें नामचीन लोगों ने बगैर सरकारी अनुमति के फार्म हाउस बना लिए थे। ऐसे लोगों में वकील, जज, डॉक्टर, उद्योगपति, नेता आदि शामिल हैं।
गत दिनों एनजीटी ने उक्त फार्म हाउसों को अवैध करार देते हुए उनको ध्वस्त करने के आदेश दिए थे लेकिन फार्म मालिकों ने अदालत का दरवाजा खटखटा कर स्टे आदेश प्राप्त कर लिए थे। जिससे प्रशासनिक कार्रवाई थम गई थी। अब दोबारा एनजीटी के दबाव के चलते प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक का कहना है कि विभाग 17 फरवरी से तोड़फोड़ अभियान चलाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। (संवाद)