{"_id":"687d3261f3d31aacb701b54a","slug":"illegal-factory-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-104954-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गांव में अवैध रूप से चला रहे थे पटाखा बनाने का कारखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गांव में अवैध रूप से चला रहे थे पटाखा बनाने का कारखाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में अवैध रूप से चला रहे थे पटाखा कारखाना
पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ा, तीन आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह सदर थाना क्षेत्र के गांव बाबूपुर में अवैध रूप से माचिस तिल्ली पटाखा बनाने का अवैध कारखाना पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा वहां से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इस कारखाना को चलाने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बाबूपुर निवासी जमशेद, अजरु, राजस्थान के तिरवाड़ा निवासी हालाबाद बाबूपुर राशिद , पलवल हसनपुर के गांव मांहरु का नंगला निवासी वसीम, बीसरु निवासी मुकीम सभी ने मिलकर जमशेद, अजरु के रिहायशी मकानों में माचिस तिल्ली पटाखा बनाने का अवैध कारखाना बनाया हुआ है। यह मकान आबादी के बीच बना हुआ है, इस अवैध कारखाने से कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है। पुलिस ने टीम गठित कर तथा एसडीएम नूंह अशोक कुमार से सर्च वारंट जारी करवाकर जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में मौके पर छापा मारा। टीम को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए भागने वाले पांच लोगों में मुकीम और वसीम को काबू कर लिया, जबकि तीन आरोपी वहां से पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। नूंह सदर थाना पुलिस ने जमशेद, अजरु, राशिद, मुकीम व वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी जगत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई, अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो: पुलिस गिरफ्त में अवैध रुप से पटाखा कारखाना चलाने वाले आरोपी।