फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal cuts will be closed from Kherki Daula to Bawal on the Delhi-Jaipur highway.

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला से बावल तक बंद होंगे अवैध कट

Sat, 18 Oct 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts will be closed from Kherki Daula to Bawal on the Delhi-Jaipur highway.
193 करोड़ से बदलेगी हाईवे की तस्वीर, तेजी से चल रहा कार्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेड़की दौला से बावल तक अवैध कटों को बंद कर इसे कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर करीब 193 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने निर्माण कार्य तेज कर दिया है।

एनएचएआई द्वारा खेड़की दौला से हरियाणा-राजस्थान सीमा तक एनएच-48 खंड पर कंक्रीट सुरक्षा अवरोधों के निर्माण के लिए उन्नत न्यू जर्सी बैरियर कास्टिंग मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। ये सुरक्षा अवरोध सड़क सुरक्षा को बढ़ाने, अवैध मध्य कटों को रोकने और यात्रियों के लिए सुगम व अधिक व्यवस्थित यातायात प्रवाह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह कार्य खेड़की दौला से मानेसर तक पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला के आगे वाहन चालकों को परेशानी होती है। हाईवे पर कई जगहों पर अवैध कट बने हुए हैं। ऐसे में लोग मनमाने तरीके से हाईवे पर उतरते और चढ़ते हैं, इससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। खेड़कीदौला से बावल तक अवैध कटों को बंद कराकर वाहन चालकों को एक तय दूरी पर प्रवेश और निकास द्वार बनवाएगा। साथ ही हाईवे के दोनों ओर ड्रेनेज निर्माण के बाद रेलिंग और बैरिकेड लगा दिए जाएंगे ताकि वाहन चालक मनमाने तरीके से हाईवे पर न आ सकें। एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर प्रकाश तिवारी ने बताया कि 18 महीने के भीतर प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद करीब 64.4 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह नियंत्रण में होगा। एनएचएआई हाईवे पर पचगांव, राठीवास, हीरो मोटो धारुहेड़ा व सालावास फ्लाईओवर का निर्माण करा रहा है। योजना के अनुसार खेड़कीदौला से बावल हरियाणा बाॅर्डर तक 32 प्रवेश और निकास द्वार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed