{"_id":"6ab6cbd43ceb817c3e093c50","slug":"illegal-constructions-demolished-in-sultanpur-and-alimuddinpur-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102248-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुल्तानपुर और अलीमुद्दीनपुर में अवैध निर्माण किए ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुल्तानपुर और अलीमुद्दीनपुर में अवैध निर्माण किए ध्वस्त
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान फर्रुखनगर थाने से पुलिस बल भी रहा तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग द्वारा शुक्रवार को फर्रुखनगर क्षेत्र में सुल्तानपुर गांव में दो अनधिकृत कॉलोनियों और अलीमुद्दीनपुर गांव में अनधिकृत निर्माण पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगाें के विरोध को देखते हुए इस दौरान फर्रुखनगर थाने से पुलिस बल भी तैनात रहा।
सुल्तानपुर गांव में करीब 14 एकड़ में फैली दो अनधिकृत कॉलोनियों को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की टीम ने बुलडोजर की मदद से तोड़ा। इस अभियान के दौरान 30 डीपीसी, 600 रनिंग मीटर तैयार चहारदीवारी, 400 मीटर का पूरा इंटरलॉकिंग रोड नेटवर्क और निर्माणाधीन फार्महाउस को तोड़ा गया। वहीं, अलीमुद्दीनपुर गांव के क्षेत्र में बिरहेड़ा मोड़ पर बनी अनधिकृत कमर्शियल मार्केट को भी तोड़ा गया।
डीएलएफ-2 में इमारत सील
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की टीम ने शुक्रवार को डीएलएफ फेज-2 स्थित प्लॉट नंबर-जेसीएम-21 काे सील किया। यहां पर रिहायशी इमारत में व्यावसायिक गतिविधियां की जा रही थीं। ऐसे में विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि डीएलएफ फेज-1 से 5 तक, सुशांत लोक व साउथ सिटी क्षेत्र में अवैध निर्माणों को तोड़ा जा रहा है और भवनों को सील भी किया जाता है।
विज्ञापन
जिन रिहायशी मकानों व भवनों को व्यावसायिक गतिविधियाें के तौर पर प्रयोग किया जा रहा है, उनके खिलाफ सीलिंग की लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई जारी रहेगी।
- अमित मधोलिया, डीटीपीई, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग, गुरुग्राम