फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal construction demolished in Behrampur and Ghumspur

Gurugram News: बेहरामपुर और घुमसपुर में अवैध निर्माण किया ध्वस्त

Thu, 15 Jun 2023 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished in Behrampur and Ghumspur
डीटीपी प्रवर्तन की टीम ने की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज कराने की दी चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजला ब्यूरो

गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-62 के गांव बेहरमुपर और घुमसपुर में अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए एक बिल्डर द्वारा 24 मीटर सड़क पर बनाए अवैध गेट को ध्वस्त कर दिया। साथ ही अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण सहित अन्य अवैध निर्माण को भी तोड़ दिया। अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी है कि बिना मंजूरी कोई भी निर्माण शुरू किया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
सेक्टर-62 स्थित 24 मीटर सड़क पर गेट लगाए जाने के मामले में रॉयल ग्रीन हाइट्स बिल्डर के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी। वह शिकायत जिला नगर योजनाकार कार्यालय में भेजी गई। बृहस्पतिवार को विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और अवैध रूप से लगाए गए गेट को हटा दिया।
विज्ञापन

बेहरामपुर में तीन एकड़ में एक अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां पर तीन निर्माणाधीन भवनों को तोड़ दिया गया। दो डीपीसी स्तर तक के निर्माण तोड़ दिए गए। इनके गेट भी हटा दिए गए। घुमसपुर में दो एकड़ क्षेत्र में कॉलोनी बनाई जा रही थी। यहां पर मिट्टी डालकर बनाई गई सड़कें ध्वस्त कर दी गईं। इस कार्रवाई के दौरान सेक्टर-65 थाने का पुलिस बल भी मौजूद था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के उप मंडल अधिकारी ओपी मलिक मौजूद थे। उनके साथ डीटीपी प्रवर्तन मनीष यादव, राजन, रोशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed