{"_id":"650c8d162ac578654b066a36","slug":"illegal-colony-being-built-on-15-acres-in-jatauli-demolished-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-14904-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जाटौली में 1.5 एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जाटौली में 1.5 एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला नगर योजनाकार विभाग ने की कार्रवाई, निर्माण शुरू करने पर मुकदमे की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन विभाग ने बृहस्पतिवार को पटौदी के गांव जाटौली में 1.5 एकड़ में बनाई जा ही अवैध कॉलोनी में किए जा रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी है कि बिना अनुमति निर्माण शुरू किया तो उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।
डीटीपी विभाग को सूचना मिली थी कि जाटौली में कुछ लोग अवैध कॉलोनी विकसित करने का काम कर रहे हैं। जांच में सूचना सही पाई गई। इसके बाद विभाग की टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार को जाटौली पहुंच गई। यहां पर अवैध कॉलोनी में 10 डीपीसी स्तर तक के निर्माण, दो बाउंड्रीवाल, सड़कों का नेटवर्क और निर्माणाधीन ढांचों को ध्वस्त कर दिया। मौके पर लोग भी इकट्ठा हुए। इनसे डीटीपी सुमित मलिक ने कहा कि अपने परिश्रम से अर्जित किए धन का निवेश अवैध कॉलोनी में नहीं करें। खरीदने से पहले डीटीपी कार्यालय आकर कॉलोनी की वैधता के विषय में जानकारी की जा सकती है। जेई आनंद और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।