{"_id":"69907466b118b5e24f02f8d0","slug":"if-we-want-to-meet-good-people-we-have-to-be-good-ourselves-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-79824-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अच्छे लोगों से मिलना है तो हमें खुद अच्छा बनना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अच्छे लोगों से मिलना है तो हमें खुद अच्छा बनना पड़ेगा
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोहना अड्डा के निकट ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स में शिवमहापुराण कथा और गोमहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की तीसरे दिन गोतीर्थ तुलसी तपोवन गोशाला वृंदावन के संचालक एवं विश्व प्रसिद्ध कथावाचक श्री कौशिक बताया कि अगर हमें अच्छे लोगों से मिलना है तो खुद अच्छा बनना पड़ेगा। प्रवक्ता अनिल शास्त्री ने बताया कि श्री शिवमहापुराण कथा एवं गोमहोत्सव आगामी 22 फरवरी तक रहेगी।
महोत्सव में श्रद्धालुओं को श्री कौशिक ने शिवजी, शिवलिंग, मां पार्वती की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि यह बात भगवान शिव स्वयं कहते है कि जो उनकी पूजा करते हैं तो मुझमें और उनमें कोई भेद नहीं है। यदि व्यक्ति ने भगवान शिव की पूजा करने वाले का भी दर्शन कर लिया तो समझो काशी पहुंचकर विश्वनाथ का दर्शन कर लिया। उन्होंने लोगों को धर्म के रास्ते पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि जो लोग दुनिया को खत्म करने में लगे हैं, बुरा करने में लगे हैं, उनसे दूरी ही बनाकर रखें। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखो। संवाद