फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If the street light is not working then lodge a complaint

Gurugram News: स्ट्रीट लाइट खराब है तो दर्ज कराएं शिकायत

Wed, 20 Aug 2025 05:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
If the street light is not working then lodge a complaint
- शहर की स्ट्रीट लाइटें खराब होने पर नगर निगम आयुक्त ने शुरू किया विशेष अभियान
विज्ञापन

- जारी किया हेल्पलाइन नंबर 18001801817
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में किसी भी सड़क या गलियों में कहीं पर भी स्ट्रीट लाइट खराब मिलती हैं तो उसकी सूचना तुरंत नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 18001801817 पर दर्ज कराएं। नगर निगम ने हेल्प लाइन नंबर पर शिकायतें दर्ज कराने की अपील लोगों से की है ताकि टीम मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द मरम्मत कर सके।
नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने शहर की प्रमुख सड़कों, चौराहों, गलियों व सार्वजनिक स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की है। अभियान के दौरान खराब, जली हुई या बंद पड़ीं स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जा रही है और जहां आवश्यक है, वहां नए उपकरण लगाए जा रहे हैं। जिन जगहों पर पूरी सड़क पर अंधेरा है, उन जगहों को प्राथमिकता पर रखा गया है। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं की आशंका है, ऐसे में राजमार्ग, मुख्य बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से जुड़ी सड़कें और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाके पहले रोशन किए जाएंगे।
विज्ञापन


निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार, स्ट्रीट लाइट रोशन होने से वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। इस कदम से रात्रि के समय यातायात व्यवस्था बेहतर रहेगी और अपराधों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। उन्होंने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि वह खराब स्ट्रीट लाइटों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 18001801817 पर जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed